: कोद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Fri, Mar 25, 2022
बदनावर ( राजेश चौहान ) कानवन थानांतर्गत ग्राम कोद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोद में बीती रात 20 वर्षीय युवक बबलु पिता रमेश निनामा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी सुबह लगी जब उसके पिता उसे जगाने गए तो उसे फांसी के फंदे पर लटका देख घबरा गए उन्होंने तत्काल आसपास के लोगो बुलाकर उसे फंदे से नीचे उतारा व पुलिस को सूचना दी । कानवन पुलिस ने मोके पर पहुंच कर पंचनामा बनाया व शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल बदनावर भेजा। कल भी ग्राम रूपाखेड़ा में 18 वर्षीय राहुल मुनिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
: भगवान हनुमान के जन्मोत्सव को लेकर तैयारी शुरू
Thu, Mar 24, 2022
बदनावर। भगवान श्री महावीर हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारी शुरू। श्री गणेश व्यायाम शाला स्थित प्राचीन महावीर हनुमान मंदिर पर 16 अप्रैल शनिवार को हनुमानजी का जन्म उत्सव मनाने हेतु आवश्यक बैठक रखी गई थी। जिसमें 2 वर्ष के पश्चात हनुमान जन्मउत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। प्रातकाल जन्म उत्सवआरती, पंचामृत अभिषेक ध्वजारोहण,हवन पूजन, सामूहिक सुंदरकांड,विशाल भंडारा एवं भव्य भजन संध्या आदि का आयोजन किया जाएगा। भगवान महावीर हनुमान मंदिर के चल रहे सभा मंडप का निर्माण सौंदर्यकरण,ग्रेनाइट लगवाना आदि का कार्य जन्म उत्सव के पहले पूर्ण करने का संकल्प लिया। सर्व सहमति से हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम प्रभारी राजेश पहलवान को बनाया गया। बैठक में उस्ताद प्रह्लाद यादव, खलीफा मनीष शर्मा,श्रीधर व्यास,मनोज बैरागी,लोकेंद्र सिंह पवार,सुनील राव,वीरेंद्र सिंह पवार, मुकेश मालवीय,अजय गोयल,यश गुर्जर,सूरज जायसवाल,विशाल बैरागी, जितेन आर्य, हीरालाल पाटीदार,पीयूष राठौड़,सूर्यभान सिंह सोलंकी, रविंद्र सिंह पवार, रामेश्वर चौधरी आदि उपस्थित थे। जानकारी अजय चौहान लाला ने दी।
: रूपाखेड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , 108 के नही आने पर निजी वाहन से युवक को लाए अस्पताल
Thu, Mar 24, 2022
तिलगारा - बदनावर थाना अंतर्गत ग्राम रूपाखेड़ा में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ग्राम रूपाखेड़ा में एक 18 वर्षीय युवक हीरालाल उर्फ राहुल मुनिया ने घर पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस दौरान वह घर पर अकेला था घर के सभी लोग खेत पर गए थे युवक के देर तक खेत नही आने पर उसके चचरे भाई ने फोन लगाया लेकिन फोन नही उठाने पर किसी अनहोनी की शंका को लेकर उसके पिता राजाराम घर आए किंतु दरवाजा अंदर से बंद था खिड़की से देखने पर वह फाँसी के फंदे पर लटका दिखा तो तत्काल आसपास के लोगो को बुलाकर फाँसी के फंदे से निचे उतारा व 108 को काल किया किंतु 108 के नही आने के कारण उसे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल बदनावर लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । ग्रामीण चन्द्रकमल पाटीदार ने बताया कि यदि समय पर108 आ जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी काफी देर तक 108 के नही आने पर गांव के निजी वाहन से अस्पताल लाया गया जिसके चलते देर हो गई ओर युवक को बचाया नहीं जा सका । उक्त युवक 12 की पढ़ाई रतलाम में रहकर कर रहा था और एक दिन पहले परिजनों से मिलने घर आया था उसने ये ख़ौफ़नाक कदम क्यो उठाया इस बात से सभी अनजान हैं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।