: सुकला निकालते समय ट्रेक्टर में लगी आग, जलकर खाक हुआ
Sat, Mar 26, 2022
बदनावर । समीप गांव मुलथान में शनिवार को धर्मेंद्र पाटीदार खेत पर सुकला निकालने के लिए ट्रेक्टर से सुकला मशीन चलावा रहा था। तभी चिंगारी निकली और चिंगारी से ट्रेक्टर के डीजल की टैंक में आग लग गई । आग देख ट्रेक्टर ड्राइवर नीचे उतरा और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश करने लगा। लेकिन आग पर काबू नही पाने पर आसपास के लोगों को बुलाकर आग बुझाने की कोशिश की परंतु आग पर काबू पाते तब तक पूरा ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया । गौरतलब की इन दिनों अधिकतर किसान गेंहू की कटाई हाइवेस्टर मशीनो से करवाते हैं इस मशीन से कटाई के चलते पशुओं के लिए सुकला ( भूसा ) नही निकलने के कारण इस तरह सुकला मशीन (रैपर ) द्वारा सुकला निकाला जाता है।
: मुलथान में विद्या भारती की नई कार्यकारिणी गठित
Sat, Mar 26, 2022
बदनावर।समीपस्थ ग्राम मुलथान में शनिवार को विद्या भारती की बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रमुख ओम प्रकाश दैय्या के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व अनुमति से पूर्व सरपंच व मंडल महामंत्री देवेंद्र मोदी को अध्यक्ष, महेश पाटीदार को उपाध्यक्ष, शरद झारानी को संयोजक, योगेश पाटीदार को सहसंयोजक, उमाकांत जोशी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त 21 सदस्यी समिति का गठन किया गया जिसमें 2 महिला सदस्यों को भी जोड़ा गया। समिति ने सर्वसम्मति से तय किया कि 2 अप्रैल गुड़ी पड़वा पर नव वर्ष महोत्सव का आयोजन विद्यालय प्रांगण में रखा जाकर शिशु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए जिला कलक्टर डॉ पंकज जैन ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। साथ ही स्थान राज परिवार के रघुवीर से मुलथान भी अतिथि रहेंगे।इसके अलावा अन्य अतिथियों पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ग्राम मुलथान में विद्या भारती द्वारा वर्ष 1999 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की स्थापना की गई थी ।
: ऋषभ पाटीदार का पुलिस परीक्षा में चयन होंने से गांव में हर्ष
Sat, Mar 26, 2022
तिलगारा । तिलगारा के होनहार छात्र ऋषभ पाटीदार का पुलिस परीक्षा में चयन होने पर गांव वासियों में हर्ष व्याप्त है । ऋषभ पाटीदार ने बदनावर निःशुल्क संचालित राजा प्रेमसिंह दात्तीगाव अकादमी में पढ़ाई की । ऋषभ के साथ इस अकादमी में पढ़ाई करने वाले अन्य 5 छात्रों का भी मध्यप्रदेश पुलिस परीक्षा में चयन हुआ है ऋषभ व चयनित छात्रों ने और संस्था के संचालक OP सर व अन्य सभी शिक्षकों व अपने परिवार जनों का आभार माना।