: श्री बैजनाथ महादेव मेले का कल शाम को होगा शुभारंभ
Sun, Mar 27, 2022
बदनावर। नगर परिषद द्वारा आयोजित श्री बैजनाथ महादेव मेले का कल शाम को 7:00 बजे मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं राजेश अग्रवाल उपाध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा किया जावेगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशा भंडारी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार लगने वाला श्री बैजनाथ महादेव मेला पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल की वजह से नहीं लगाया गया था जो इस वर्ष 28 मार्च से 3 अप्रैल रविवार तक आयोजित किया जा गया है। मिले का यह 126 वर्ष है सुरक्षा की दृष्टि से मेला ग्राउंड को कैमरों से लैस किया गया है।अधिक अतः सभी से अनुरोध है कि मेले का आनंद लेवे वह मेले में शांति बनाए रखें।
: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का प्रांतीय अधिवेसन इंदौर में आयोजित
Sun, Mar 27, 2022
बदनावर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का प्रांतीय अधिवेसन इंदौर में आयोजित किया गया। जिसमें संघ द्वारा विभिन्न सामाजिक सस्थाओं,विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं एव पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्तकृष्ठ कार्य करने वाले पत्रकार साथियो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश जी के संघ के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी सरोज जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र देव नरेला द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन मे तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोर्वधन सिंह डोडीया, उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल,महासचिव अनवर मंसूरी ,अनुप जायसवाल, इंदौर के नेहा कौर ,विनी आहुजा एवं सुनिल जायसवाल का सम्मान स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंट कर किया गया।
: बदनावर पुलिस थाने की 100 डायल की, विगत 10 दिनों से सेवा बन्द
Sun, Mar 27, 2022
बदनावर (राजेश चौहान ) बदनावर पुलिस थाने की डायल 100 वाहन के खराब होने के बाद उसकी जगह कई महीनों से चल रही पुरानी खटारा बोलेरो भी खराब होने के कारण वो भी 10 दिनों से बंद हो गई है। उसे सुधारने के लिए कम्पनी के गैरेज पर बाहर ले जाया गया है। जिससे बदनावर थाना अंर्तगत यह सेवा बंद पड़ी है। इसका संचालन कर रही कंपनी के पास एवज में वाहन नही होने से यह स्थिति पैदा हुई है। जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही होती तब तक किराए के वाहन को भी लिया जा सकता है। जिसे देखकर दूर से ही लोग पहचान जाए तथा किसी अप्रिय स्थिति को काबू करने में सहायता मिल सके। साथ ही बदनावर व इसके अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र में सुविधायुक्त वाहन अतिआवश्यक है क्योंकि बदनावर व बदनावर के अंर्तगत कुछ गाँव अतिसंवेदनशील है जिसके चलते छोटी मोटी घटनाएं घटती रहती है। अन्य कई जगहों पर यह डायल 100 संचालित हो रहे हैं किंतु अति संवेदनशील क्षेत्र बदनावर में पुराने खटारा वाहन से ही काम धकाया जा रहा था। जिम्मेदार कंपनी एवं शासन -प्रशासन का इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बदनावर व क्षेत्र में कुछ घटना घटेगी तब जिम्मेदार कंपनी व शासन- प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित हो पाएगा। बदनावर व क्षेत्र के ग्रामीणों ने शासन- प्रशासन से डायल 100 शीघ्र बुलवाने की मांग की है।