: सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी कालुनाथ गांधी का निधन
Fri, Mar 25, 2022
बदनावर। इन्दौर संभाग केआयुक्त कार्यालय में पदस्थ रहे सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी कालुराम गांधी का निधन होने पर गुरुवार को नागेश्वर मुक्ति धाम पर अन्तिम संस्कार किया गया। गांधी के दो पुत्र सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग नरेंद्र नाथ गांधी एवं दिलीप गांधी अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन के पर पदस्य है। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कालुराम गांधी पूर्व में पेंशनर संघ के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं।
: दौत्रिया के निलेश जैन श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष बने
Fri, Mar 25, 2022
बदनावर। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिपक जैन , महासचिव चिराग छाजेड़, उपाध्यक्ष दिपेश औझा , लखन गेहलोत संगठन मिडिया प्रभारी नंदन शर्मा आदि की सहमति से दौत्रीया के निलेश जैन को बदनावर तहसील के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। जैन को पत्रकारों ने एवं मित्रजनों ने व क्षेत्र के नेताओं ने शुभकामनाएं और बधाई दी।
: लहसुन बेचने आए युवक की मौत
Fri, Mar 25, 2022
बदनावर। उज्जैन जिले के गांव से बदनावर मंडी में लहसुन बेचने आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक का नाम सतीश पिता प्रकाश पाटीदार (32) निवासी झिरोलिया, थाना चिंतामन जवासिया (उज्जैन) बताया गया है। वह सुबह अन्य साथियों के साथ बदनावर सब्जी मंडी में लहसुन बेचने आया था। मंडी से पास में ही पेटलावद रोड पर बाइक से अन्य साथियों के साथ नाश्ता करने जा रहा था। तभी किसी वाहन की टक्कर से गिर गया। सिर में चोट आने से उसे इलाज के लिए बदनावर अस्पताल लाए। गंभीर हालत होने से प्राथमिक उपचार कर रतलाम रेफर किया। किंतु रास्ते में ही मौत हो गई। रतलाम से उसे वापस बदनावर लाए तथा पुलिस को सूचना दी। शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद घरवालों के सुपुर्द किया। सड़क हादसे का तत्काल पता नहीं चला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।