Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: लहसुन बेचने आए युवक की मौत

Kailash Gupta

Fri, Mar 25, 2022
Post views : 118

बदनावर। उज्जैन जिले के गांव से बदनावर मंडी में लहसुन बेचने आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक का नाम सतीश पिता प्रकाश पाटीदार (32) निवासी झिरोलिया, थाना चिंतामन जवासिया (उज्जैन) बताया गया है। वह सुबह अन्य साथियों के साथ बदनावर सब्जी मंडी में लहसुन बेचने आया था। मंडी से पास में ही पेटलावद रोड पर बाइक से अन्य साथियों के साथ नाश्ता करने जा रहा था। तभी किसी वाहन की टक्कर से गिर गया। सिर में चोट आने से उसे इलाज के लिए बदनावर अस्पताल लाए। गंभीर हालत होने से प्राथमिक उपचार कर रतलाम रेफर किया। किंतु रास्ते में ही मौत हो गई। रतलाम से उसे वापस बदनावर लाए तथा पुलिस को सूचना दी। शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद घरवालों के सुपुर्द किया। सड़क हादसे का तत्काल पता नहीं चला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन