Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: माँ सरस्वती का पूजन कर मनाया बसंत उत्सव

Kailash Gupta

Sat, Feb 5, 2022
Post views : 111

बदनावर। ज्ञान बुद्धि विवेक की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्राकट्य उत्सव का पर्व बसंत पंचमी है। इसी दिन सृष्टि को ध्वनि का उपहार मिला था। माँ कृपा से बसंत ऋतु में चारों ओर हरियाली एवं खुशहाली होती है। हमें गर्व है, कि हम उस धार जिले के निवासी है जहाँ माँ वाग्देवी को पूजने वाले राजा भोज हुए हैं। उक्त उद्गार संस्था संचालक नवीन चौहान ने मिड मालवा इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित बसंत पंचमी उत्सव पर प्रकट किए। संतोषी वर्मा एवं खुशबू चौधरी ने भी विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए अच्छे विद्यार्थी बनने के लिए प्रेरित किया। चंचल कदम, आशा बाघेला, मंजू शर्मा, प्रियांशी पाल आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। आयोजन कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सीमित संख्या में किया गया। संचालन राहुल चौहान ने किया एवं आभार ममता चौहान ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन