: बदनावर की पुजा सोलंकी ने राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया
Fri, Feb 4, 2022
बदनावर। शासकीय महाविद्यालय मे अध्ययनरत छात्रा कु. पूजा सोलंकी कक्षा B.A. II Year ने उज्जैन में आज आयोजित राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया । उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता का आयोजन सांदीपनी कन्या महाविद्यालय उज्जैन में किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा कु. पूजा सोलंकी ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दल सदस्य के रूप में भाग लिया। कु. पूजा सोलंकी ने 70 किलो वजन श्रेणी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।कु.पुजा कि उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी टेलर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी. एस. राठौर, अनिल मादावत, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. भावना यादव एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।
नगर का नाम रोशन करने पर India 24 news TV परिवार की और से कु.पुजा सोलंकी को हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
: भगवान देवनारायणजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
Fri, Feb 4, 2022
बदनावर। भगवान श्रीदेवनारायणजी का तीन दिवसीय जन्मोत्सव शनिवार से धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर के प्राचीन सर्व मंगलकारी भगवान श्रीदेवनारायण मंदिर पर शनिवार सुबह ध्वजारोहण होगा। सायंकाल भगवान की लीलाओं पर आधारित आकर्षक रंगोली, मुख्य अतिथि द्वारा महाआरती व मानस मंडल परिवार सुंदरकांड का आयोजन करेगा। रविवार सुबह भगवान का पंचामृत अभिषेक व शाम को जन्मोत्सव आरती अतिथियों द्वारा की जाएगी। संगीतमय सुंदरकांड व सुमधुर भजनों की प्रस्तुति आनंद रामायण मंडल द्वारा दी जाएगी। भोजन प्रसादी का आयोजन भी होगा। सोमवार 7 फरवरी को महिला मंडल द्वारा रात्रि में विशेष आरती व प्रसादी वितरण के बाद भजन संध्या होगी। प्रतिदिन भगवान का आकर्षक श्रृंगार, मंदिर पर विद्युत व दीप सज्जा, रंगारंग आतिशबाजी होगी। श्रीदेवनारायण मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। जानकारी मंदिर पुजारी राकेश गुर्जर ने दी।
: श्रीरामकथा ही राष्ट्रकथा है - मुकेश मोलवा
Fri, Feb 4, 2022
बदनावर। राम ने अस्पर्श्य कहे जाने वाले निषाद को गले लगाया, केवट को गले लगाया, शबरी के जूठे बैर खाए, जटायु को पिता सा सम्मान दिया, गिलहरी से स्नेह किया, भालु-वानरों से मित्रता की, लंका जीतकर विभीषण को सौंप दी, कह दिया कि जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी, न किसी से राग न किसी से द्वेष, न दर्प न अभिमान न ही प्रसन्नता न खिन्नता, एक समान भाव, यहां तक कि राम राष्ट्र की संस्कृति में इतने रम गए कि सम्बोधन भी राम राम हो गया। रघुकुल शिरोमणि श्री राम की कथा ही राष्ट्र कथा है, यह विचार राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा ने समीपस्थ गांव कंकराज में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कही, लगभग डेढ़ घन्टे के अपने सम्बोधन में कवि मोलवा ने देश धर्म संस्कृति राष्ट्र के साथ आत्मनिर्भर भारत में श्रीराम का जीवन कैसे शिक्षा प्रदान करता है, आजादी के अमृत महोत्सव में मर्यादापुरुषोत्तम के जीवन से हमें क्या प्रेरणाएं मिलती विषय पर हजारों श्रोताओं को आत्ममुग्ध कर दिया। श्री राम दरबार शिव जी एवं गणेश जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय आयोजन में पंच कुंडी यज्ञ में सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति एवं गणमान्य उपस्थित रहे। आयोजन समिति के मोहन पटेल, रामेश्वर सरपंच, भरतलाल परमार, गंगाराम पटेल, दिलीप झाला एवं समस्त ग्रामवासी थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवीन चौहान, धर्मेंद्र अग्निहोत्री राहुल सिर्वी मुंगेला, बलराम काग, लोकेंद्र पँवार, प्रवीण ने राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा का स्वागत किया।