: घर चलो- घर घर चलो व काँग्रेस के सदस्या अभियान की शुरूआत 1 फरवरी से
Sun, Jan 30, 2022
बदनावर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आह्वान पर 1 से 28 फरवरी तक ब्लॉक स्तर पर मंडलम/सेक्टर/बूथ स्तर तक 'घर चलो - घर घर चलो व काँग्रेस के सदस्या अभियान की शुरुआत की जाएगी। बदनावर विधानसभा में कानवन ब्लॉक के ग्राम नागदा से 1फरवरी को 11 बजे से अभीयान की शुरुआत की जाएगी । जिसमें प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त जिले के प्रभारी पंकज संघवी , वरिष्ठ नेता पुर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नीमखेड़ा ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस मुजीब क़ुरैशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुन्द सिंह गौतम , पूर्व सांसद गजेन्द्रसिंह राजूखेडी ,जिला उप प्रभारी हेमंत पाल , जिला काँग्रेस के सभी पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस बदनावर, कानवन , केसुर के अध्यक्ष मंडलम, सेक्टर, बुथ , युवा कांग्रेस, nsui, काँग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस , किसान कांग्रेस, आई टी सेल सभी संघठनो के पदाधिकारिगण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी प्रदेश सचिव मनीष बोकाड़िया जैन ने दी।
: सेवा ही संगठन है के भाव से कार्य करे,नेकी की दीवार का आयोजन हमे अंत्योदय की सीख देते है-मंत्री दत्तीगांव
Sun, Jan 30, 2022
बदनावर। नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड पर आयोजित नेकी की दीवार के माध्यमों से कंबल वितरण किए गए साथ ही नवीन फायर लागत 25 लाख 95 का आज विधिवत पूजन अर्चन कर लोकार्पण किया गया। सेवा ही संगठन का भाव लेकर निरन्तर कार्य करते रहना है,रचनात्मक एवम सकारात्मक सेवा के भाव से ही हमे कार्य करना है,समाज मे खड़े अंतिम व्यक्ति तक हम सेवा के भाव लेकर पहुंचे यही हमारा कर्तव्य है नगर परिषद के द्वारा आयोजित नेकी की दीवार आयोजन के लिए नगर परिषद बधाई की पात्र है, नगर परिषद के द्वारा कचरे से प्लास्टिक दाने बनाने का कार्य निश्चित ही स्वागत योग्य है पूरे प्रदेश में बहुत कम जगह है जहां उक्त कार्य हुआ है,नगर के लोग अगर समय से टैक्स जमा करेगे तो विकास के पहिये ओर तेजी से दौड़ेंगे, उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन के उधोग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगाव ने कहे, उन्होंने कहा की हमारे नगर के दुकानदारों का सहयोग भी जरूरी है अगर वे निश्चित स्थान पर कचरा फेकेंगे तो हम स्वच्छता में सहयोग के साथ गो रक्षा भी कर पाएंगे।स्वच्छता में बेहतर कार्य किया जा रहा है,नगर परिषद व मुख्य नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैइस मौके पर मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष माननीय राजेश अग्रवाल ने कहा की नगर परिषद का कार्य सराहनीय है नगर में विकास कार्यो को गति मिली हैं फायर के लोकार्पण के बारे में कहा हमारे नेता मंत्री फायर मेन है क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अक्षय शर्मा, मनोज सोमानी, ने संबोधित किया।
: 1 करोड़ 15 लाख के नवीन सड़क का भूमिपूजन हुआ
Sun, Jan 30, 2022
बदनावर। नगर परिषद बदनावर के विभिन्न वार्डो के लगभग 1 करोड़ 15 लाख राशि के कार्यो का भूमि पूजन का आयोजन नगर के पेटलावद रोड पर अणु नगर के समीप उन्नति स्कूल मार्ग पर भूमि पूजन का विधिवत आयोजन पूरे मंत्रोच्चार के साथ किया गया। मंत्री राजवर्धनसिह दत्तिगाव व राजेश अग्रवाल ने सर्वप्रथम कन्याओं का पूजन कर आयोजन की शुरुआत की, अनुनगर समिति व उन्नति एकेडमी के राजेन्द्र सिंह पँवार, मुकेश जैन, व नगर परिषद के द्वारा अतिथियों को साफा बांधकर स्वागत किया। संचालन मनोज सोलंकी ने किया। आभार शेखर यादव व राजेन्द्र सिंह पँवार ने माना।
जब मंत्री जी ने कहा कब तक पूरा करेंगे उक्त कार्य
उधोग मंत्री राजवर्धनसिह दत्तिगाव ने भूमि पूजन के उध्बोधन में मंच से सी एम ओ से पूछा बारिश भी नही है उक्त कार्य कब तक पूर्ण कर लेंगे-सीएमओ आशा भण्डारी ने तत्काल उत्तर देते हुए कहा अगर कोई बाधा न आई तो एक माह में पूर्ण कर लेंगे।