Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: सेवा ही संगठन है के भाव से कार्य करे,नेकी की दीवार का आयोजन हमे अंत्योदय की सीख देते है-मंत्री दत्तीगांव

Kailash Gupta

Sun, Jan 30, 2022
Post views : 128

बदनावर। नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड पर आयोजित नेकी की दीवार के माध्यमों से कंबल वितरण किए गए साथ ही नवीन फायर लागत 25 लाख 95 का आज विधिवत पूजन अर्चन कर लोकार्पण किया गया। सेवा ही संगठन का भाव लेकर निरन्तर कार्य करते रहना है,रचनात्मक एवम सकारात्मक सेवा के भाव से ही हमे कार्य करना है,समाज मे खड़े अंतिम व्यक्ति तक हम सेवा के भाव लेकर पहुंचे यही हमारा कर्तव्य है नगर परिषद के द्वारा आयोजित नेकी की दीवार आयोजन के लिए नगर परिषद बधाई की पात्र है, नगर परिषद के द्वारा कचरे से प्लास्टिक दाने बनाने का कार्य निश्चित ही स्वागत योग्य है पूरे प्रदेश में बहुत कम जगह है जहां उक्त कार्य हुआ है,नगर के लोग अगर समय से टैक्स जमा करेगे तो विकास के पहिये ओर तेजी से दौड़ेंगे, उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन के उधोग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगाव ने कहे, उन्होंने कहा की हमारे नगर के दुकानदारों का सहयोग भी जरूरी है अगर वे निश्चित स्थान पर कचरा फेकेंगे तो हम स्वच्छता में सहयोग के साथ गो रक्षा भी कर पाएंगे।स्वच्छता में बेहतर कार्य किया जा रहा है,नगर परिषद व मुख्य नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैइस मौके पर मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष माननीय राजेश अग्रवाल ने कहा की नगर परिषद का कार्य सराहनीय है नगर में विकास कार्यो को गति मिली हैं फायर के लोकार्पण के बारे में कहा हमारे नेता मंत्री फायर मेन है क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अक्षय शर्मा, मनोज सोमानी, ने संबोधित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन