: स्वच्छता बनाये रखने वाले प्रतिष्ठान को नगर परिषद ने किया सम्मानित
Kailash Gupta
Mon, Feb 14, 2022
बदनावर:-नगर परिषद के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण2022 के अंतर्गत नगर में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने वाले प्रतिष्ठानों को उनके अच्छे कार्य ,अच्छे व्यवहार एवम अच्छे वातावरण को निर्मित करने,प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। विधायक प्रतिनिधि ओ पी बना व मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने नगर के उन्नित स्कूल को प्रथम,अंबिका आदर्श महाविद्यालय को द्वितीय ,स्वच्छ होटल की श्रेणी में मृत्युंजय होटल प्रथम,उत्सव होटल द्वितीय ,वही शासकीय अशासकीय कार्यालय में पुलिस थाना प्रथम मध्यप्रदेश विधुत मंडल द्वितीय बैंकों में एचडीएफसी बैंक प्रथम श्रेणी व आई डी एफ़ सी द्वितीय होने पर सभी प्रतिष्ठानों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सब इंजीनियर सारँग पुराणिक,वीरेन्द्र अलावा,धर्मेन्द्र मकवाना,मनमोहन राठौड़,सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने बताया की स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर के दुकानदारो व नागरिकों से अपील की है की वे स्वच्छता बनाये रखे व कचरा डस्टबिन व कचरा गाड़ी में ही डाले नालियों में कचरा न डाले।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन