Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: बदनावर में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Kailash Gupta

Mon, Feb 14, 2022
Post views : 119

बदनावर। जांगीड़ ब्राम्हण समाज द्वारा भगवान श्रीविश्वकर्माजी की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विश्वकर्माजी की आराधना कर आस्था और श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की तथा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पिपलेश्वर महादेव मंदिर की उपरी सतह पर स्थित विश्वकर्माजी के मंदिर पर प्रातः विश्वकर्माजी की प्रतिमा का अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार से करते हुए भक्तिपूर्वक पूजन किया तथा विश्वकर्माजी की कथा का वाचन किया गया। भगवान को नारियल, धूप, प्रसादी अर्पित की गई। कथा के अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की। महिला मंडल ने भजनों की प्रस्तुती दी। तत्पश्चात सुसज्जित रथ में विश्वकर्माजी की प्रतिमा विराजित की गई। पिपलेश्वर मंदिर से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इसमें पुरूष भगवा साफे बांधे एवं महिलाएं चुनरी वेश धारण किए हुए चल रही थी। बैंड पर भजनों पर श्रद्धालू झूम उठे। जगह जगह लोगों ने भगवान की पूजा अर्चना कर यात्रा का स्वागत किया। दुर्गा चौक, भेरू उखलिया, सभामंच, सांवरकर मार्ग, मोदी चौराहा, जवाहर मार्ग, सोमेश्वर चौराहा होते हुए यात्रा पुनः मंदिर पहुंची जहां महाआरती की गई। आयोजन में नगर समेत संदला, तिलगारा, कोद, धारसीखेड़ा, राजोद, भैंसोला, मुलथान आदि गांवों से समाजजन शामिल हुए। समाज अध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा ने आभार माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन