Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

गौ सम्मान आहवान अभियान के अंतर्गत हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य,गांव गांव बैठकों का दौर जारी

स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन

सेवा समर्पण व सुशासन एवं अन्त्योदय पखवाड़ा दिवस अन्तर्गत जनता की समस्या का समाधान हेतु अध्यक्ष टोल फ्री नम्बर एवं एकल खिड़

सुचना

: भूपेंद्र पटेल ने ली गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, गृह मंत्री शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री हुए शामिल

Kailash Gupta

Mon, Sep 13, 2021
Post views : 304

गांधीनगर। गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्यपाल के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव से एक साल पहले भूपेंद्र पटेल को राज्य की जिम्मेदारी देना भारतीय जनता पार्टी का बड़ा फैसला माना जा रहा है। भूपेंद्र पटेल जैसे नया नाम हर किसी के लिए चौंकाने वाला था। वहीं शपथ ग्रहण के दौरान अमित शाह के अलावा शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, प्रमोद सावंत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत भाजपा के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।

समुदाय का 70 से ज्यादा सीटों पर है प्रभाव

समुदाय की ताकत को इस बात से समझा जा सकता है कि ये राज्‍य में 70 से ज्‍यादा चुनावी सीटों का रुख बदल सकते हैं. 2022 में राज्‍य में चुनाव से पहले बीजेपी ने इसके जरिए पाटीदार समुदाय को रिझाने की कवायद में बड़ा कदम उठाया है

पहली बार विधायक, कभी मंत्री भी नहीं रहे

भूपेंद्र पटेलभूपेंद्र पटेल इससे पहले राज्य सरकार में मंत्री भी नहीं रहे और पहली बार ही विधायक चुनकर आए हैं और मुख्यमंत्री बने। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले पटेल पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के करीबी माने जाते हैं

पटेल ने नाराजगी की बात से किया इनकार

इससे पहले उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की नाराजगी की बात सामने आ रही थी लेकिन अब खुद उन्होंने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि मैं नाराज नहीं हूं, मीडिया ने बढ़ा चढ़ाकर इसे पेश किया है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र पटेल के नए सीएम बनने से मैं बहुत खुश हूं। पटेल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल मेरे पुराने पारिवारिक मित्र हैं। मैंने उन्हें बधाई दी है। उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर हमें खुशी होगी। जरूरत पड़ने पर उन्होंने मेरा मार्गदर्शन भी मांगा है।शपथग्रहण से पहले नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की थी नितिन पटेल से मुलाकातगुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार सुबह जाकर उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान नितिन पटेल ने भावुक होते हुए कहा कि मैंने 30 वर्षों तक पार्टी की सेवा की है। मुझे पार्टी से कोई नहीं हटा सकता

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन