बदनावर में पुर्व राज्यमंत्री अग्रवाल के घर पर हुई चोरी : बदमाश लाखों रुपए के गहने और नकदी ले गए
Kailash Gupta
Wed, Jun 3, 2026

बदनावर। आज अल सुबह यहां जवाहर मार्ग पर कचहरी चौक के पास पुर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के निवास पर बड़ी चोरी हुई। अज्ञात बदमाश लाखों रुपए के गहने और नकदी ले गए।
अग्रवाल के मकान के पिछले हिस्से के बड़े दरवाजे से बदमाश अंदर घुसे और दूसरी मंजिल पर जाकर कमरे में रखी गोदरेज तोड़कर लाखों रुपए की रकम व नकदी चुरा ले गए। जिस कमरे में चोरी हुई वहां कोई नहीं था तथा परिवार के सदस्य आसपास के अन्य कमरों में सोए थे। चोरी की वारदात सुबह 5:30 की बताई गई है।
सूचना मिलने पर एसडीओपी अरविंदसिंह तोमर व टीआई अमित सिंह कुशवाह मौके पर पहुंचे तथा चोरी की जानकारी लेकर अन्य पुलिसकर्मियों को आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखने एवं बदमाशों का पता लगाने में लगाया। कुल कितने रुपए की चोरी हुई इसका पता लगाया जा रहा है। बड़ी चोरी से नगर में हलचल है।
आज सुबह 5 बजे ही शीतलामाता बस स्टैंड से कुछ दूर पेटलावद रोड पर अनाज व्यवसायी अनिल चोपड़ा की दुकान में भी बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश घुसे किंतु आवाज सुनकर ऊपरी मंदिर पर सो रहे परिवार के सदस्य जाग गए तो बदमाश भाग निकले। शक है कि यहां से भागने के बाद ही बदमाशों ने अग्रवाल के यहां बड़ी चोरी को अंजाम दिया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन