Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

गौ सम्मान आहवान अभियान के अंतर्गत हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य,गांव गांव बैठकों का दौर जारी

स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन

सेवा समर्पण व सुशासन एवं अन्त्योदय पखवाड़ा दिवस अन्तर्गत जनता की समस्या का समाधान हेतु अध्यक्ष टोल फ्री नम्बर एवं एकल खिड़

सुचना

: आजीवन कारावास के फरार आरोपी सुरेश को झाबुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kailash Gupta

Sat, Apr 23, 2022
Post views : 283

झाबुआ ( रमेश कुमार सोलंकी )। आरोपी सुरेश पिता खुमानसिंह निवासी मातापाडा झोसर पेटलावद को माननीय न्यायालय ने प्रकरण क्रं. 148/2013 भादवी की धारा 302,201 के तहत आजीवन कारावास एवं 05 वर्ष की सजा के दण्ड से दण्डित किया गया था। आरोपी सुरेश केन्द्रीय जेल बड़वानी में सजा काट रहा था। दिनांक 06.07.2019 को आरोपी सुरेश को पेरोल पर छोड़ा गया था। पेरोल से वापसी दिनांक 21.07.2019 को होना थी किंतु वह वापस जेल में नहीं गया और फरार हो गया। तब से ही आरोपी सुरेश फरार चल रहा था। जिसकी बड़वानी जिले की पुलिस टीम काफी अर्से से तलाश कर रही थी। दिनांक 22.04.2022 की शाम को मूखबीर द्वारा सूचना मिली कि सुरेश पिता खुमानसिंह ग्राम बडलीपाडा में शमशान घाट के पास नदी किनारे अवैध रूप से हाथ भट्टी महुए की कच्ची शराब तीन प्लास्टिक की केन मे लेकर बैठा है। जिस पर थाना पेटलावद की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बड़ी ही सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी सुरेश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उसके कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। आरोपी सुरेश के कब्जे से एक सीडी डीलक्स मोटर सायकल क्रं. MP-45-MT-9149 को जप्त किया गया। मोटर सायकल के बारे में पुछने पर उसके द्वारा यह मोटर सायकल पेटलावद से चोरी करना बताया। आरोपी सुरेश से जप्त सामग्री :- 01. 60 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब किमती 12,000/-रू.02. एक सीडी डीलक्स मोटर सायकल क्रं. MP-45-MT-9149आरोपी का नाम :- 01. सुरेश पिता खुमानसिंह उम्र 27 वर्ष निवासी मातापाडा झोसर पेटलावद घटनाक्रम का खुलासा करने में थाना प्रभारी पेटलावद निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, उनि रामेश्वर गामड़, सउनि वीरेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर. 273 योगेन्द्र, आर. 393 दंगल, आर. नानुराम का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन