धार। भाजपा ने धार में इस बार दो जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं।भाजपा के धार जिला निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर शर्मा ने प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से धार शहर जिलाध्यक्ष पद पर निलेश भारती एवं धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद चंचल पाटीदार को जिलाध्यक्ष घोषित किया है।
धार जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है।धार जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। कार्य विभाजन के अनुसार निलेश भारती को शहरी क्षेत्र में धार, बदनावर और सरदारपुर विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चंचल पाटीदार को ग्रामीण क्षेत्र में धरमपुरी, मनावर, गंधवानी और कुक्षी विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वर्तमान में धार और धरमपुरी विधानसभा भाजपा तो बदनावर, सरदारपुर, मनावर, गंधवानी, कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा है।
More Stories
कल बदनावर क्षेत्र के किसान ट्रेक्टर रैली से हुंकार भरकर नींद में सोई सरकार को जगाएंगे
धार जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जामंदा-भूतिया के जंगल से 38 चोरी की बाइक बरामद कर चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार
पीएम मित्रा पार्क से क्षेत्र का समग्र विकास होगा- मुख्यमंत्री