October 16, 2025

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

बदनावर में जाट समाज का पहली बार हुआ दीपावली मिलन समारोह

 

बदनावर। यहां प्राचीश्री रिसोर्ट पर जाट समाज परिवार, राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना मध्यप्रदेश के नेतृत्व में जिलास्तरीय जाट समाज का दशहरा दीपावली मिलन समारोह का सफल आयोजन हुआ। इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया।

आयोजन की शुरुआत कुल देवता तेजाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व आरती के साथ हुई। जाट तेजवीर सेना महिला इकाई की जिला अध्यक्ष राजश्री-राजेंद्र जाट ने अतिथियों का स्वागत कर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जाट तेजवीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरलाल जाट, तेजवीर सेना महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष अंजूसिंह जाट थे। विशेष अतिथि देवकरण जाट मध्य प्रदेश जाट सभा के जिला अध्यक्ष, जगदीश जाट मनासा भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा धार, आत्माराम जाट किसान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष, मंशाराम जाट नर्मदा बचाओ आंदोलन की सक्रिय सदस्य, बसंतीलाल पटेल लीलीखेड़ी, जगदीशचंद्र जाट कुड़ी सर (मुलथान) भोजराज जाट (पडुनिया) कविता चौधरी जिला सचिव इंदौर, हंसा वर्मा मीडिया प्रभारी जिला उज्जैन, हंसराज जाट रतनपुरा, गट्टूलाल जाट छायन, वंदना जाट राष्ट्रीय तेजवीर सेना राष्ट्रीय सचिव, राधेश्याम जाट बड़‌वानी जिला अध्यक्ष-मध्य क्षेत्र जाट विकास संघ, जाट सम्मेलन बदनावर के सभी पूर्व अध्यक्ष भोजराज जाट पडूनिया, मनीष ठाकुर बदनावर, गट्टूलाल जाट छायन, नीरज जाट बोराली रहे। अध्यक्षता मध्य प्रदेश क्षेत्रीय जाट महासभा उज्जैन के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल खेरवास ने की। अतिथि परिचय राजेश जाट बोराली और कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र चौधरी व जगदीश जागीरदार ने किया।

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र भंवरलाल जाट और दशरथ सिग्गा मनासा रहे। जिन्होंने अपने ओजस्वी वक्तव्य से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज सुधार, समाज हित और राष्ट्र हित में समाज के योगदान पर विचार रखे। कहा कि मंहगी शादी, नुक्ते घाटे के कार्यक्रम से बचने का प्रयास कर समाज हित की बात करें।

कार्यक्रम को गति देते हुए जगदीश जागीरदार ने अपने चुटेले अंदाज में समाज में व्याप्त बुराईयों पर कटाक्ष करते हुए अच्छे कार्यों की प्रशंसा कर वक्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम में बोलते हुए तेजवीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरलाल जाट ने समाज के सामने विभिन्न मुद्दे रखें और साथ ही सरकार से भी दो मांगों के संबंध में बात करने का आश्वासन दिया।

जिसमें प्रथम मांग तेजाजी के बलिदान दिवस तेजा दशमी पर सभी शासकीय संस्थानों में छुट्टी घोषित हो और दूसरी मांग समाज के वीर सपूत शहीद ए आजम भगतसिंह को शहीद का दर्जा मिले और चौराहों पर सरकार भगतसिंह की मूर्तियां कायम करें। साथ ही प्रतिभा का भी सम्मान में किया। जो बच्चे उपस्थित नहीं थे उनके माता पिता का सम्मान किया गया।

जिपूर्ण – जितेन्द्र चौधरी गोल्ड मेडल नेशनल साईस ओलंपियाड-2024 गोल्ड उज्जैन, आरआर सिंह जाट रिटायर्ड जिला कमांडेंट होमगार्ड, करन चौधरी लेफ्टिनेंट, भारतीय सेना, अवधेश दिलीप जाट शेरगढ़ बेडमिंटन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी, स्पोर्टस कोटे से असम रायफल्स में सिलेक्ट, डॉ लखन जाट पिता रामेश्वरजी बीएएमएस, नरेन्द्र जाट वकील सा, मुकेश जाट बोराली, बाबूलाल जाट करणपुरा, की बालिकाएं एमबीबीएस कर स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रही है। अंकिता जाट – एसआई पुलिस घाटबिल्लौद, हर्ष जाट – एयरफोर्स दिल्ली, कुणाल जाट – जाट रेजिमेंट’ जम्मू (सुरेश कलवानिया जलोदिया। जितेंद्र जाट नानाभाई भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने समाज में फैली कुरीतियों की समाप्ति और शिक्षा संस्कार व समाज की धरोहर की सुरक्षा पर समाजजनों का ध्यान दिलाते हुए आभार माना।

About Author