April 28, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम काछी बड़ोदा पहुंची

 

बदनावर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ सोमवार को बदनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काछीबड़ोदा,बेगंदा पहुंचा।

बेगन्दा में पूर्व सासंद सावित्री ठाकुर ने कहा कि मोदी की योजना का घर घर लाभ मिल रहा है। काछीबड़ौदा में स्थानीय विद्यालय प्रांगण में पहुंचे रथ में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों द्वारा शामिल होकर जनकल्याणकारी जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। कृषि विभाग के एसएडीओ घनश्याम बग्गड द्वारा कृषि यंत्र एवं उपकरण सॉइल हेल्थ कार्ड नैनो उर्वरक का उपयोग के संबंध में जानकारी दी , उद्यानिकी विभाग से दिलीप डामर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी द्वारा संरक्षित खेती अंतर्गत पाली- हाउस ,मल्चिंग,फल क्षेत्र विस्तार योजना की जानकारी दी, परियोजना अधिकारी आत्मा के मोहनलाल पाटीदार द्वारा कृषकों को जैविक कृषि प्रोत्साहन ,जिसमें जीवामृत, बिजामृत ,घन -जीवामृत, दस पर्णी अर्क बनाने संबंधी एवम सॉइल हेल्थ कार्ड ,मिट्टी नमूना लेने की जानकारी एवं जैविक पंजीयन की विस्तृत जानकारी दी गई, शिक्षा विभाग से बीआर कावलिया द्वारा प्रधानमंत्री पोषण ,निःशुल्क पुस्तक संबंधी शिक्षा विभागीय की जानकारी दी गई,पशू- चिकित्सक खराड़ी द्वारा पशू के सीसी की जानकारी दी गई।यात्रा के अतिथी ईश्वरलाल पाटीदार, अशोक पटेल,यात्रा प्रभारी शिवरामसिंह रघुवंशी हितेंद्र सिंह पुरोहित,संजय परिहार,सरपंच थे, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, बाबूलाल जाट,रजनीश मालवीय,ईश्वर सिंह,धमाणा,होकम सिंह सरपंच जवास्या,खेरवास सरपंच मोहनदास बैरागी,अशोक पटेल, हितेंद्र सिंहराजपुरोहित, संचालन अखलाख मंसुरी ने किया आभार दिलीप सिंह पंवार ने माना।

 

About Author