April 27, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

बदनावर में मुस्लिम समाज ने निकाली धूमधाम से तिरंगा यात्रा,

बदनावर। देश की आजादी के 75 वे वर्षगांठ के मौके पर देशभर में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर रविवार को मुस्लिम समाज द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा रविदास मार्ग में स्थित बकरा बाजार से शुरू हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई जेल रोड पहुंची। जहां पर यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में समाज के युवा हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे। युवाओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

इस मौके पर शहर काजी सलीमुउल्ला, मुस्लिम समाज के सदर सैयद मुजफ्फर अली, हुसैनी अखाड़ा के उस्ताद नारू खान, पार्षद प्रतिनिधि साजिद खान, शकील खान, सलमान कुरेशी, असद काजी, वारिस खान, मुख्तियार अली, मतीन अली, मुजफ्फर खान, शाहिद अली, साहिल बैग, नदीम शेख, जफर खान, जावेद कुरेशी समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

About Author