April 28, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

जिला स्तरीय टेलेन्ट सर्च 2021 प्रक्रिया की शुरूआत 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर होगी

धार । संचालनालय, खेल और युवा कल्याण म.प्र., आदिम जाति कल्याण एवं शिक्षा विभाग के सयुक्त समन्वय से 18 विभिन्न खेल अकादमियों के लिए जिला स्तरीय ’’टेलेन्ट सर्च 2021’’प्रक्रिया की शुरूआत 29 अगस्त से हॉकी के जादूगर पद्मश्री मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ के अवसर पर होगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें अतिक्ति पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, सहायक आयुक्त ब्रजेश पाण्डे, रक्षित निरीक्षक नरेद्र डांगी, पुरूषोत्म दुबे, श्वेतांक वर्मा केन्द्र प्रभारी भाखेप्रा., स्वप्निल देशमुख नेयुके., व प्रदीप जोशी सहित विभिन्न खेल संघ संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि टेलेन्ट सर्च जिले के चयनित विकासखण्ड मुख्यालयों पर होगी। इसमें पात्रता अनुसार 12 से 18 वर्ष (आधार कार्ड व जन्म प्रमाण/अंकसूचि अनिवार्य) के बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया बेटरी टेस्ट यथा बीएमआई (50मी.,600मी. दौड़, सिटअप्स, पुशअप्स, सिट एन्ड रीच, फ्लेमिंगो टेस्ट फॉर बेलेन्स, आधार पर पीटीआई/युवा समन्वयक द्वारा की जाएगी। बैठक में बताया गया कि जिले में प्राप्त ऑनलाइन रजिट्रेशन संख्या-1213 के लिए 29 अगस्त, 1व 2 सितंबर को प्रातः 10ः00 बजे से 04ः00 बजे तक धार, तिरला व नालछा विकासखंड के लिये ( भारतीय खेल प्राधिकरण जेतपुरा नोडल शालिनी मिश्रा मो0 नं. 7415589284, डीआरपी लाइन्स माण्डव रोड़ नोडल विजय व्यास/मनीष सोनी मो.नं. 9926254664, एसपीडीए मैदान महाजन हॉस्पिटल के सामने नोडल भावना विचारे/खुमसिह मण्डलोई मो.नं. 7747822383,), सरदारपुर हेतु-शा.खेल परिसर मैदान (नोडल संजय दीक्षित/सुनीता भाबर मो.न. 9685708581,) कुक्षी-शा.उत्कृष्ट विद्यालय कुक्षी (नोडल जाकिर खान पीटीआई/दयाराम कनेल मो. नं. 7389118084,) वि.ख.मनावर, गंधवानी,उमरबन व धरमपुरी के लिये मनावर-शा.उत्कृष्ट विद्यालय मैदान सेमल्दा रोड़, मनावर (नोडल-विशाल दामके मो.न. 8103331430,) वि.ख.बदनावर हेतु-ग्रामीण खेल परिसर स्टेडियम पेटलावद रोड, बदनावर (नोडल नीलेश गोयल पीटीआई नागदा/बबीता पाल मो. नं. 9575516663) से सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी या प्रतिभागिता हेतु अध्ययनरत्/गैरअध्ययनरत् शहरी/ग्रामीण बालक/बालिका राधेश्याम गढ़वाल जिला क्रीड़ाअधिकारी आदिम जाति कल्याण (9826574123) जिला खे.यु.क. अधिकारी पुलिस कंट्रोल रूम, खेल विभाग धार (9425347250) या शा.उ.मा.वि.संस्था प्रमुख/पीटीआई/युवा समन्वयक विकासखंड से सम्पर्क कर सकते हैं।

About Author