May 1, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे, प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव अलीराजपुर ध्वजारोहण करेंगे

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रीवा में, 30 जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण और शेष 20 जिलों में जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इंदौर में, मंत्री गोपाल भार्गव जबलपुर में, मंत्री तुलसीराम सिलावट ग्वालियर में, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह सतना में, मंत्री जगदीश देवड़ा उज्जैन में, मंत्री बिसाहूलाल सिंह मण्डला में, मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया देवास में, मंत्री भूपेन्द्र सिंह सागर में, मंत्री मीना सिंह मांडवे सीधी में, मंत्री कमल पटेल छिंदवाड़ा में, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दमोह में, मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह होशंगाबाद में, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विदिशा में, मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सीहोर में, मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी में, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना में, मंत्री प्रेम सिंह पटेल बुरहानपुर में, मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा सिवनी में, मंत्री ऊषा ठाकुर खण्डवा में, मंत्री अरविंद भदौरिया रायसेन में, मंत्री डॉ. मोहन यादव राजगढ़ में, मंत्री हरदीप सिंह डंग बालाघाट में, मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव अलीराजपुर में, राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह मुरैना में, राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार झाबुआ में, राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल शहडोल में, राज्य मंत्री राम किशोर (नानो) कांवरे उमरिया में, राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव शाजापुर में, राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ दतिया में और राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया रतलाम जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे।

इसी प्रकार 20 जिला मुख्यालयों निवाड़ी, हरदा, नरसिंहपुर, कटनी, आगर-मालवा, अनूपपुर, खरगोन, भिण्ड, सिंगरौली, टीकमगढ़, धार, अशोकनगर, छतरपुर, नीमच, डिण्डोरी, बड़वानी, मंदसौर, श्योपुर, बैतूल और पन्ना में जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

About Author