April 26, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

श्रीआनंदेश्वर महादेव मंदिर में आज से अखंड रामायण पारायण का विधि विधान से शुभारंभ

मंदिर में लगातार 28 वर्षों से हो रहा हे यह आयोजन

बदनावर। यहां बस स्टैंड के पास बलवंती नदी से लगकर स्थित श्रीआनंदेश्वर महादेव मंदिर में आज देवशयनी एकादशी से चातुर्मास अवधि में अखंड रामायण पारायण का विधि विधान से शुभारंभ हुआ। मंदिर में लगातार आयोजन का यह 28 वा वर्ष है। सुबह पं अखिलेश आनंद जोशी द्वारा शुभ मुहूर्त में राम दरबार का अभिषेक व पूजन के बाद आरती की गई तथा प्रसादी बांटी गई। तत्पश्चात पं कांतिलाल जोशी के आचार्यत्व में संगीतमय मंगल भवन अमंगल हारी, द्रहवू सू दशरथ अजर बिहारी की स्तुति के साथ रामायण पारायण का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन की रामायण बोली का लाभ श्रद्धालु निरंजन जायसवाल ने लिया। उन्होंने 11हजार 111 की यह बोली लगाई थी। समिति अध्यक्ष कोकसिंह पंवार ने बताया कि इस बार 1 दिन की बोली की राशि 651 रु निर्धारित की गई है। कोई भी श्रद्धालु यह राशि जमा कर रामायण पारायण का लाभ ले सकता है। इसी के साथ दिन व रात में रामायण पढ़ने वाले श्रद्धालुओं के नाम भी तय किए गए हैं। इस बार देव प्रबोधिनी एकादशी 15 नवंबर को आएगी। तब तक यहां आयोजन जारी रहेगा। महेश्वर से आए रामदास महाराज भी इस दौरान मंदिर में रुकेंगे। शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष कोकसिंह पंवार के साथ ही पं कांतिलाल जोशी, रामचंद्र वर्मा, मोहनलाल राव, रमेशचंद्र हारोड़, शिवजायसवाल, ओमप्रकाश मारू, भगवान चावड़ा, कांतिलाल पाटीदार, हीरालाल सक्सेना, प्रेमसिंह चौहान, छोगालाल मारु, सुरेश पुराणिक, शिव परमार, गोपाल माली, दिलीप पाटीदार, नाना माली, जीवन कुशवाह, भगवतीलाल राठौड़ समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। यह जानकारी समिति सचिव ईश्वर लाल जोशी ने दी

About Author