: फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी
Fri, Aug 6, 2021
निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाषन 5 जनवरी 2022 को होगा-- धार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 कार्यक्रम जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2022 अर्हता रखते हुए फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार डीएसई, मल्टीपल प्रविष्टियों, लॉजिकल एरर आदि का निरसन, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन, अनुभागों का उचित गठन तथा मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण की अवधि 9 अगस्त से 31 अक्टूबर तक, एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन एक नवम्बर को, दावे और आपत्तियॉं दर्ज करने की अवधि एक नवम्बर से 30 नवम्बर तक, विषेष कैम्प की तिथि 13 व 14 नवम्बर एवं 20 व 21 नवम्बर, दावे और आपत्तियों का निराकरण 20 दिसम्बर तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाषन 5 जनवरी 2022 को किया जावेगा। उन्होंने धार जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में पात्र नवीन मतदाता जो एक जनवरी 2022 को अर्हता रखते है, से अपेक्षा की है कि वह अपना नाम संक्षिप्त पुनरीक्षण दौरान निकटतम मतदान केन्द्र पर अपना आवेदन पत्र निर्धारित दस्तावेजों के साथ संबंधित मतदान केन्द्र के बुथ लेवल अधिकारी को प्रस्तुत किए जावे। साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों से भी अपेक्षा की है कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार अपने-अपने बीएलओ के संज्ञान में लाया जाकर अधिक से अधिक आम नागरिकों के बीच प्रचार-प्रसार करे।
: मुख्य सड़क मार्ग से जुड़े होने के बाद भी कीचड़ में रहने को मजबूर ग्रामीण
Fri, Aug 6, 2021
तिलगारा ( राजेश चौहान )जनपद पंचायत बदनावर की ग्राम पंचायत छायन के ग्राम कोदलीपाड़ा के रहवासी मुख्य मार्ग से जुड़े होने के बाद भी कीचड़ में रहने को मजबूर हैं आपको बता दें की बदनावर , राजोद मुख्य मार्ग से महज दो किलोमीटर दूरी पर बसे कोदलीपाड़ा के रहवासी इन दिनों कीचड़ से भारी परेशान हैं ग्रामीणो के अनुसार गाँव से लेकर मुख्य मार्ग तक कीचड़ होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है कोई गंभीर बीमार या गर्भवती महिला को इलाज हेतु लेजाने के लिए एम्बुलेंस भी नही आती ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया की मार्ग निर्माण के के दौरान मोरम नही डालते हुए पीली मिट्टी डाल दी जिसका खामियाजा हमे भुगतना पड़ रहा है हमने इस समस्या के निराकरण के लिए कई बार जन प्रतिनिधि एवं जवाबदारों को अवगत कराया किंतु किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया।
: महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी महाराज बदनावर पधारे स्वागत किया
Thu, Aug 5, 2021
बदनावर ।राष्ट्रीय संत व ध्यान योगी महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी महाराज आज बदनावार में नंदलालजी शर्मा के घर पधारे। पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर बनने के बाद में स्वामी जी पहली बार बदनावर पधारे हैं। इस अवसर पर गुरु भक्त मनीष शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, निर्मल खंडेलवाल ,अनिल खंडेलवाल,संजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नरेंद्र राठौड़, चेतन नागर, शीतल रावल, प्रदीप पांडे ,मोहनलाल सोमानी, प्रद्युम्न वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद शर्मा, द्वारा उनका स्वागत किया। बाद में उत्तम स्वामी जी मोहनखेड़ा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित थे।