: बदनावर के पांदा में विश्व आदिवासी दिवस मनाया
Sun, Aug 8, 2021
सरदारपुर(आज़ाद अग्निहोत्री):- गांव पांदा में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। विश्व आदिवासी सप्ताह के अंतर्गत आज 8 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात वृक्षारोपण कर समाज को रोजगार के लिए एवं शिक्षा के लिए आगे आने और आदिवासी संस्कृति को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया साथ ही कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए कई मुद्दों पर चर्चा हुई। आदिवासी दिवस के उपलक्ष में पधारे गए जयस कार्यकर्ता साहेब नगर, धामंदा, ऊटावदा, नागदा, दोलतपुरा, फुलेडी, अनारद, पांदा एवं कई गांव से कार्यकर्ता पधारे राधेश्याम चौहान, राकेश गामड़, उमराव सिंह गिरवाल, मुन्ना लाल सरपंच, मुकेश, धर्मेंद्र बघेल अशोक, उमेश, लाखन, राकेश देवदा, अजय कटारिया, बबलु निनामा, धर्मेंद्र सारेल, दिलीप, बलराम, गोकुल, प्रभु, राहुल, गोपाल कटारिया, जयस प्रचारक सुनिल कटारिया, जिला प्रभारी मोहन लाल वसुनिया, सोहन सिंगार, जयस जिला सामाजिक कार्यकर्ता लालसिंह मेड़ा सहित बड़ी संख्यां में आदिवासी समाज जन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी लालसिंह मेड़ा ने दी।
: स्वर्ण कलश स्थापना दिवस के अवसर पर बैजनाथ महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया
Sun, Aug 8, 2021
बदनावर। आज 8 अगस्त को श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना दिवस के 13 वर्ष पुर्ण होने के अवसर पर बाबा बैजनाथ महादेव का भांग व सुखे मेवे से आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार कलाकार महेश पंवार व करण गोस्वामी द्वारा किया गया। स्वर्ण कलश की स्थापना 2008 मे की गई थी।
: कल युवक कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जाएगा
Sun, Aug 8, 2021
बदनावर । कल 9 अगस्त को युवक कांग्रेस का 61 वा स्थापना दिवस संतोषी माता धर्मशाला कानवन में सुबह 11बजे मनाया जाएगा। युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कमल सिंह सिसोदिया ने समस्त कांग्रेस, युवक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।