: वाल्मीकि समाज द्वारा गोगा नवमी मनाने को लेकर हुई बैठक
Tue, Aug 3, 2021
बदनावर । बेठक मे समाज द्वारा निर्णय लिया कि 5 अगस्त को श्री वाल्मीकि गोगाजी मंदिर (वाल्मीकि कॉलोनी) में गोगा महाराज निशान की स्थापना की जावेगी।साथ ही 31अगस्त को गोगा नवमी मनाई जाएगी गोगा देव नवमी उत्सव समिति ने समाज जनों से निवेदन किया कि त्यौहार कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार मनाया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज बदनावर अध्यक्ष जितेंद्र मांगलिया व बदनावर वाल्मीकि समाज पटेल रघुवीर हाड़े एवं समस्त वाल्मीकि समाज बंधु उपस्थित रहे आभार भगत पवन रील ने माना।
: सीबीएसई 10वीं बोर्ड में काश्यप विद्यापीठ का परिणाम श्रेष्ठ रहा, 60 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
Tue, Aug 3, 2021
बदनावर । सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं कक्षा के परिणाम में काश्यप विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है । विद्यापीठ के कुल 74 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 60 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में एवं शेष उच्चतम अंको के साथ उत्तीर्ण हुए ।श्रेष्ठ प्राप्त परिणामों में विद्यापीठ के मेधावी छात्र/छात्रा -कुशाग्र अग्रवाल 96.6 प्रतिशत, समृद्धि देव 92.8 प्रतिशत, ख्याति तांतेड़ 92.6 प्रतिशत, श्रीधि जैन 92.4 प्रतिशत, अक्षिता चौरड़िया 92.2 प्रतिशत, मुर्तुजा मोदी 92.0 प्रतिशत, यश्वी मण्डलेचा 92.0 प्रतिशत, अक्षय कुमार बाफना 89.0 प्रतिशत, वर्शिता जैन 89.0 प्रतिशत, विदित जैन 88.0 प्रतिशत, सूर्यप्रतापसिंह राठौर 88.4 प्रतिशत, हर्षिता शर्मा 88.0 प्रतिशत, रिद्धीमासिंह राणावत 87.2 प्रतिशत, मनस्वी चन्द्रावत 87.0 प्रतिशत, चर्चित पांचाल 86.2 प्रतिशत, चहेती जैन 85.2 प्रतिशत, करण पंवार 85.2 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुए । उल्लेखनीय है कि अपनी स्थापना के बाद से ही काश्यप विद्यापीठ का परीक्षा परिणाम हमेशा श्रेष्ठ रहा है एवं विद्यार्थियों के अंको का प्रतिशत भी लगातार बढा हैं । इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए काश्यप विद्यापीठ परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों का आभार माना हैं तथा विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
: संयुक्त मोर्चा के धरना-प्रदर्शन को कांग्रेस ने दिया समर्थन
Tue, Aug 3, 2021
बदनावर। संयुक्त मोर्चा के 17 संगठनों द्वारा बदनावर जनपद के सामने चल रहे धरना प्रदर्शन के बारहवें दिन संयुक्त मोर्चा को अपना समर्थन देने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल धरने में शामिल हुआ ।कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में बदनावर ब्लॉक अध्यक्ष निरंजन सिंह पवार केसुर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाटीदार पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष अभिषेक टल्ला मोदी बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल सिंह सिसोदिया नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष उमेश पाटीदार शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने कर्मचारियों की मांगे को जायज ठहराते हुए जल्द से जल्द निराकरण हो इस हेतु हम कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है सरकार जल्द से जल्द आपकी मांगे पूर्ण करें आपकी सभी मांगे जायज है। हम कर्मचारियों के दर्द को भलीभांति समझते हैं और कांग्रेस पार्टी आपकी सभी मांगों को जल्द से जल्द पुरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।