बदनावर । धार्मिक और त्योहार सीजन के कारण नारियल के दाम बढ़ गए हैं। खेरची बाजार में दिनों 30 से 35 रुपए प्रति नग हो गई है। रक्षाबंधन तक का समय नारियल की बिक्री के लिए साल का सबसे अहम सीजन माना जाता है।
व्यापारी बोले-इतने ऊंचे दामों पर पहली बार बिक रहे नारियल
नगर के किराना व्यापारी ने जितेन्द्र मोदी बताया कि वे कई वर्षों से किराना के साथ नारियल का व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने ऊंचे दामों पर नारियल कभी नहीं बिकते देखे। गर्मी के दौरान कीमतें सामान्य थीं। महीने भर में दाम बहुत तेजी से बढ़े हैं। अब जो दाम हैं, वे अब तक के सबसे ज्यादा हैं। त्योहारों के कारण मांग और ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद है।
बढ़ती मांग और पर्याप्त स्टॉक न होने से बढ़े दाम
व्यापारियों ने बताया कि दामों में बढ़ोतरी का कारण नारियल तेल की बढ़ती मांग और पर्याप्त स्टॉक न होना है। हालांकि, बढ़ते दामों से व्यापारी चिंतित हैं क्योंकि इससे आने वाले समय में ग्राहकी पर असर पड़ सकता है। खेरची दुकानदार ने बताया कि इस साल की शुरुआत में नारियल के भाव 18 से 20 रुपए प्रति नग थे। बाद में यह 22 से 25 रुपए प्रति नग तक पहुंच गए। आम तौर पर 25 रुपए को नारियल के दाम का उच्च स्तर माना जाता है। अब तो दाम ने 30 रुपए की सीमा भी लांघ दी है।
इस साल नारियल का स्टाक कम
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में नारियल का तेल उत्पादन करने वाली बड़ी कंपनियां खुद किसानों से सूखा नारियल यानी खोपरा (कोप्रा) खरीद रही हैं। उन्हें भी पर्याप्त माल नहीं मिल रहा। नारियल तेल 450 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। तेल कंपनियां महंगा खोपरा खरीदने को तैयार हैं। ऐसे में दक्षिण भारत के किसान गीला नारियल बेचने की बजाय उसे प्रोसेस कर खोपरा बनाकर बेचने में जुट गए हैं। मार्च-अप्रैल में नारियल की नई फसल आएगी, उससे पहले दामों में खास गिरावट की उम्मीद नहीं है।
सरकार को करना चाहिए आयत
आम नागरिक राजेश भाटी ने कहा – कि बढ़ते नारियल के दामों को देखते हुए सरकार को नारियल उत्पादक देश से आयात करना चाहिए जिससे आमजन को नारियल की बढ़ती कीमतों से राहत मिल सकती है।
More Stories
रंगाराखेड़ी नागदा का 40 वां सामुहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रेल 26 को होगा सम्पन्न
बदनावर में जाट समाज का पहली बार हुआ दीपावली मिलन समारोह
व्यापारी के साथ मारपीट को लेकर सब्जी मंडी के व्यापारियों द्वारा हड़ताल कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर के गेट पर दिया धरने