उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद बुधवार को वहां पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया। बैरिकेडिंग कर दी गई।
डीएम राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर राहुल-प्रियंका को रोकने के लिए दिल्ली से सटे यूपी के चार जिलों गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा, बुलंदशहर में भी बॉर्डर सील कर दिए गए।
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग के कारण 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह ने राहुल गांधी को संभल आने से मना किया था।
बता दें कि 24 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर संभल में जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इसी दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें चार युवकों की गोली लगने से मौत हो गई।
राहुल को रोकने के लिए पुलिस मंगलवार से ही सक्रिय हो गई थी। हापुड़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के घर पर फोर्स तैनात कर दी गई। आसपास के जिलों में कई कांग्रेस नेताओं के घर पुलिस पहुंच गई।
कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा है कि सरकार तानाशाही कर रही है। वह राहुल को संभल जाने से रोक रही है। इससे पहले शनिवार को सपा प्रतिनिधिमंडल और रविवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भी संभल जाने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी कर दी और किसी को भी संभल नहीं जाने दिया।
More Stories
विधानसभा में गूंजा निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा,प्रदेश मे संचालित निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए एक स्पष्ट नीति बनाई जाए-विधायक भुपेंद्र सिंह
विधानसभा घेरने उतरे कांग्रेसी,भोपाल में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन ‘जवाब दो, हिसाब दो
फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री,आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे