मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 11 दिन बाद भाजपा विधायक दल ने देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुन लिया है। चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने नाम का प्रस्ताव रखा और पंकजा मुंडे ने फडणवीस के नाम का समर्थन किया।
सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम के लिए एकनाथ शिंदे और अजित पवार का नाम फाइनल हो गया है। महायुति के विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी सीएम राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
शपथ ग्रहण कल यानी 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा। इसमें मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। इनके साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे या नहीं लेंगे, यह स्पष्ट नहीं है।
More Stories
विधानसभा में गूंजा निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा,प्रदेश मे संचालित निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए एक स्पष्ट नीति बनाई जाए-विधायक भुपेंद्र सिंह
विधानसभा घेरने उतरे कांग्रेसी,भोपाल में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन ‘जवाब दो, हिसाब दो
कांग्रेस नेता राहुल-प्रियंका को पुलिस ने संभल जाने से रोका, राहुल बोले- मैं पुलिस की गाड़ी में चलने को तैयार,5 किलोमीटर लंबा जाम