October 19, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

बदनावर में उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने मेराथन में लगाई दौड़,एक दौड़ राष्ट्र के सम्मान में का हुआ आयोजन

बदनावर। स्व प्रेमसिंह दत्तीगांव एकेडमी बदनावर के तत्वाधान में “एक दौड़ राष्ट्र के सम्मान में” मेराथान का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव भी प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए।

दौड़ बड़ी चौपाटी से एकवीरा देवी मंदिर तक रहीं। करीब 6 किमी इस दौड़ में मंत्री भी दौड़े। मेराथन में महिला व पुरुष वहीं युवाओं ने भी भाग लिया।

मैराथन दौड़ के लिए करीब 250 प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया था। दौड़ बड़ी चौपाटी से शुरू हुई , जो बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा, मंडी बाईपास, जवाहर मार्ग, सोमेश्वर चौराहा, दुर्गा चौक, भैरूउखलिया, सभा मंच होती हुई गणेश मंदिर नयापुरा होते हुए पेटलावद रोड से दौड़ प्राचीन एकवीरा मंदिर पहुंची। जहां दौड़ का समापन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दत्तीगाँव ने कहा कि स्वस्थ जीवन मे दौड़ का बहुत महत्व है। सुबह जल्दी उठकर घूमना व दौड़ना शरीर को स्वस्थ बनाता है। कार्यक्रम का संयोजन एकेडमी के संचालक ओमप्रकाश टेलर ने किया था। समापन पर अखंड परमधाम आश्रम के विशुद्धानंद महाराज, नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी ने भी संबोधित कर बच्चों को फिट रहने व स्वस्थ रहने की सलाह दी। संचालन सुजीत धोड़पकर व राहुल कोठारी ने किया।

 

आयोजक टेलर ने बताया कि मेराथन दौड़ तीन अलग अलग वर्गों में रखी गई थी। जिसमे 50 साल उम्र के अधिक वर्ग में प्रथम सुरेश पटेल, द्वितीय राजेन्द्र सिंह पंवार व तृतीय निर्मल गुप्ता रहे। वही 30 से 50 साल उम्र में प्रथम सुरेंद्र सिंह सोलंकी, द्वितीय शिवा चौधरी व तृतीय राजेश योगी रहे।

इसके अलावा 15 साल से 30 साल आयु में बालिका वर्ग में प्रथम व द्वितीय संयुक्त विजेता वर्षा प्रजापति व साधना यादव रही। तृतीय पुरस्कार अन्विशा सेन को मिला। वही बालक वर्ग में प्रथम अश्विन कटारिया, द्वितीय अरविंद पटेल व तृतीय राज कटारिया रहे। बदनावर में पहली बार बड़े स्तर पर मेराथान दौड़ आयोजित हुई है।

दत्तीगाँव ने पौधारोपण किया

इस मौके पर एकवीरा देवी मंदिर पर दौड़ समापन के पश्चात नगर परिषद द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दत्तीगांव ने पौधे लगाए। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पँवार,
सीएमओ आशा भंडारी, भाजपा नेता प्रजेद्र भट्ट, दिनेश गिरवाल, पार्षद भारती राठौड़, जितेंद्र शर्मा, डॉ संतोष चौहान, दीपक जाधव टेकरी, झन्नुबाई सिर्वी, संतोष राव, सुखराम देवदा, महिपाल सिंह पंवार, चेतन नागल, चेनाबाई डॉवर, भूपेंद्रसिंह जादौन, मंदिर पुजारी मनीष शर्मा समेत निकायकर्मी उपस्थित थे।

About Author

You may have missed