गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा। रूपाणी ने इस्तीफे के बाद पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे। राज्य में चुनाव से ठीक एक साल पहले भारतीय जनता पार्टी यहां चेहरा बदलने जा रही है। नए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अटकलें चल रही हैं।संगठन से चल रहा था मतभेेद बताया जा रहा है कि रूपाणी और पार्टी संगठन में काफी दिनों से मतभेद चल रहा था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से उनकी अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले साल ही संगठन ने रूपाणी के खिलाफ पार्टी को रिपोर्ट दी थी। राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि विजय रूपाणी के नेतृत्व में सरकार की पकड़ ढीली पड़ रही थी। कामकाज को लेकर रूपाणी सरकार की छवि कमजोर हो रही थी।
More Stories
विधानसभा में गूंजा निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा,प्रदेश मे संचालित निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए एक स्पष्ट नीति बनाई जाए-विधायक भुपेंद्र सिंह
विधानसभा घेरने उतरे कांग्रेसी,भोपाल में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन ‘जवाब दो, हिसाब दो
कांग्रेस नेता राहुल-प्रियंका को पुलिस ने संभल जाने से रोका, राहुल बोले- मैं पुलिस की गाड़ी में चलने को तैयार,5 किलोमीटर लंबा जाम