: 31 जुलाई तक नगरीय निकायों के कर जमा करने पर अप्रैल से जून तक का नहीं लगेगा अधिभार
Thu, Jul 29, 2021
भोपाल। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत प्रदेश के अधिकांश जिलो में अप्रैल और मई, 2021 में कोरोना कर्फ्यू व विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके कारण प्रदेश के शहरों में निवासरत नागरिकों को नगरीय निकायों के विभिन्न करों एवं उपभोक्ता प्रभार आदि का भुगतान समय पर करने में कठिनाई हुई है और इसके परिणामस्वरूप उक्त करों एवं उपभोक्ता प्रभारों पर अधिभार (सरचार्ज) आदि देय हो गए हैं।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नागरिकों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि ऐसे नागरिक जो 31 जुलाई, 2021 तक नगरीय निकायों को कर एवं उपभोक्ता प्रभार आदि का भुगतान करेंगे, उन्हें 3 माह अप्रैल से जून, 2021 तक की अवधि के अधिभार (सरचार्ज) नहीं देने होंगे। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिये 31 जुलाई तक कर एवं उपभोक्ता प्रभार आदि का भुगतान जरूर करें। नगरीय निकायों के विभिन्न करों के अधिभार में मिलेगी 100 प्रतिशत तक की छूटनगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण रोजगार-धंधे सहित अन्य क्षेत्रों में आयी गिरावट के कारण नागरिकों द्वारा नगरीय निकायों के करों एवं उपभोक्ता प्रभारों के भुगतान में कठिनाई महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा है कि इन परिस्थितियों के मद्देनजर विभिन्न करों के अधिभार में छूट देने का निर्णय लिया गया है।
: आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए ज्ञापन दिया
Thu, Jul 29, 2021
बदनावर । नगर में इन दिनों आवारा पशुओं की भरमार है सांड गाय आदि पशु दिन रात सड़कों पर घूमते रहते हैं आवारा पशुओं के लड़ने से कई व्यक्ति जख्मी हो चुके हैं तथा यह पशु नगर में गंदगी भी फैला रहे हैं बारिश के इस मौसम में बीमारी फैलने का डर रहता है नागरिकों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशा भंडारी को ज्ञापन सौंपकर आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की है इन पशुओं को गोशाला भेजा जावे और नागरिकों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाई जावे नगर को स्वच्छ रखा जावे और पशुपालकों से भारी दंड वसूल किया जाए जिस से नगरवासी को सुविधा है ज्ञापन देने में वरिष्ठ अभिभाषक महेंद्र सुंदेशा, व्यवसाई जितेंद्र सिंह , संजीव अग्रवाल ,विजय सोनी ,गुलाम हुसैन , गुलशन कुमार आदि थे।
: वैश्य महासम्मेलन व जैन जागृति सेंटर द्वारा वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया
Thu, Jul 29, 2021
शिविर में हुआ 355 लोगों का टिकाकरण
।बदनावर। वैश्विक महामारी कोरोन से बचाव हेतु शासन द्वारा निःशुल्क कोविड वैक्सीनेशन शिविर जगह जगह लगाए जा रहे। इसी तारतम्य में वैश्य महासम्मेलन व जैन जागृति सेंटर की बदनावर ईकाई द्वारा गुरुवार को जैन धर्मशाला में वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 355 लोगों का टिकाकरण किया गया। टिकाकरण हेतु जन सामान्य में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। टिकाकरण नौ बजे प्रारंभ हुआ।शिविर में लोगों को बैठने कि व्यवस्था भी की गई । सम्पूर्ण टिकाकरण के दौरान संस्था के पदाधिकारी व सदस्य मनोज सोमानी, लोकेश गुप्ता, विजय सोनी, हरिश माहेश्वरी, विमलेश पगारिया, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र सराफ, अमीत जैन विक्की, राजेश मोदी, कमलेश संघवी, संजीव अग्रवाल, शैलेंद्र सोनी, अशोक बोराणा, निलेश टांडा वाला, अनिल मुणत, महेंद्र चोपड़ा, नरेश चोपड़ा, मोहित बाहेती, राहुल जैन, निलेश मोदी, नितेश तांतेड, नवीन मुणत, रवी नाहर, आदित्य जैन, ने व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष सचीत बाहेती, सौरभ सोमानी, रोहित जैन, आशिष खिमेसरा ने मिलकर समस्त टेक्निकल और कंप्यूटर व्यवस्थाएं संभाली व चिकित्सा विभाग की ओर से सिस्टर प्रमोदनी भट्ट, गौरव भट्ट, ओम प्रकाश पाटीदार का सहयोग सराहनीय रहा। इससे आमजन को पूरे दिन कोई तकलीफ नहीं हुई सभी काम सुचारू चलता रहा। टिकाकरण के अन्त में संस्था के अध्यक्ष द्वय अरूण सुंदेचा व अशोक संघवी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी संस्था के महामंत्री ओम पाटोदी ने दी।