: राशन सामग्री वितरण कार्य के लिए 16 नवम्बर तक आवेदन कर सकते है
Tue, Nov 9, 2021
धार । जिला आपूति अधिकारी एस एन मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार जिले में मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना का शुभारंभ किया जाना है। जिसके अंतर्गत जिले में 12 आदिवासी विकाखण्डों में पात्र परिवारों को उनके ग्राम में ही राशन सामग्री का वितरण किये जाने के संबंध में निर्णय लिया गया हैं। जिसमे धार विकासखण्ड के सेक्टर क्रमांक 2 व 3 , कुक्षी के सेक्टर 2, तिरला के सेक्टर 1 से 5 तक, सरदारपुर के सेक्टर 1,2,4,6 तथा 7, निसरपुर के सेक्टर 1, उमरबन के सेक्टर 2,3, गंधवानी के सेक्टर 3,4, धरमपुरी के सेक्टर 2,4 एवं नालछा के सेक्टर 2,6 तथा 7 के लिए इच्छुक आवेदक सामग्री वितरण कार्य के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक को सामग्री वितरण हेतु निर्धारित सेक्टर के ग्रामों में से किसी ग्राम का मूल निवासी होना अनिवार्य हैं। आवेदक की उम्र 21 से 45 वर्ष तथा अनुसूचति जनजाति का हो, न्युनमत 5वी पास हो, लाईट मोटर वाहन संचालन हेतु वैध लायसेंस धारक, बैंक का डिफाल्टर न हो, शासकीय सेवक, पेंशनर, आयकर दाता और निर्वाचित जनप्रतिनिधि न हो। निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने वाले आवेदक अपना आवेदन कार्यालयीन समय में जिला आपूर्ति अधिकारी के कार्यालय में 16 नवम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
: पिता और दो पुत्रों की कुएं में लाश मिलने से गांव में हड़कंप
Mon, Nov 8, 2021
रतलाम । सैलाना थाने के ग्राम देवरूंडा में आज सुबह एक कुएं से 3 लाशों मिली हत्या की आशंका । पिता और उसके दो पुत्रों की लाशे पानी की मशीन से बंधी मिलीं मौके पर पुलिस पहुंची। जमीन
विवाद को लेकर हत्या होना बताया जा रहा है।पिता व पुत्रों की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय किसान लक्ष्मण पुत्र मांगू भाभर निवासी ग्राम देवरूंड़ा ने अपने खेत की मोटर जलने पर रविवार सुबह सुधारने के लिए कुएं से बाहर निकाल कर रखी थी।शाम को लक्ष्मण व उसके पुत्र नहीं दिखे। परिजनों व ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजते-खोजते कुएं के पास पहुंचे तो वहां मोटर और लक्ष्मण तथा उसके पुत्र 13 वर्षीय विशाल व 8 वर्षीय पुष्कर दिखाई दिए। तो कुछ युवक कुएं के अंदर उतरे जहां उन्हें अंदर तीनों के शव पानी की मोटर से बंधे हुए दिखाई दिए। इसके बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए।सूचना मिलने पर सैलाना थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर दल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी गौरव तिवारी व आला अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
: पटवारी से परेशान लोगों के लिए सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Mon, Nov 8, 2021
भोपाल। पटवारीयो पर सख्त हुई सरकार परेशान लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर अब गाँव में किसानो से कोई भी पटवारी अगर जमीन के सीमांकन नामांकरण या अन्य किसी कार्य के लिए रिश्वत की माँग करता है तो सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 96305 24516 इस नंबर पर पटवारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा सकते हैं।