: महेश्वर से महाकाल तक निकलने वाली कावड़ यात्रा में ढोलाना के युवा होंगे शामिल
Thu, Aug 1, 2024
बदनावर।महेश्वर से महाकाल उज्जैन तक निकलने वाली कावड़ यात्रा में ग्राम ढोलाना के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।गांव के संदीप पाटीदार ने बताया की 49 वर्ष से निकाली जा रही प्रसिद्ध ओम मंगल गुरुजी के संकल्प के साथ वर्ष 1976 से अखंड चलने वाली कावड़ यात्रा प्रति वर्ष अनुसार इस 49वे वर्ष में प्रवेश कर 5 अगस्त सोमवार को महेश्वर घाट से प्रारंभ होगी। कावड़ यात्रा द्वारा 12 अगस्त को में कांवड़ियों द्वारा मां नर्मदा के जल से भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे।इस प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा में बदनावर तहसील ढोलाना गांव के बड़ी संख्या में शिव भक्त भी कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे।जिसको लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। प्रतिवर्ष श्रावण सोमवार को उज्जैन में निकलने वाली महाकाल की शाही सवारी में भी गांव के युवा शामिल होकर सवारी के आगे डमरू वादन में शामिल होकर धर्म लाभ लेते है।पाटीदार ने बताया की यह कावड़ यात्रा मध्य प्रदेश की सर्वप्रथम निकलने वाली कावड़ यात्रा है।
: करंट लगने से युवक की मौत के मामले में अस्पताल में हुआ हंगामा
Sat, Jul 20, 2024
बदनावर। काम करते वक्त विद्युत करंट लगने से 18 साल के युवक की हुई अकाल मौत को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने सिविल अस्पताल में 1 घंटे तक हंगामा किया। बड़ी मुश्किल से उन्हें समझाइश देने के बाद हंगामा शांत हुआ। तब मृतक का पोस्टमार्टम हो सका।मृतक का नाम रोहित पिता रामचंद्र सिंहाल निवासी रविदास मार्ग बदनावर बताया गया है। वह वेल्डिंग कार्य में हेल्पर था और टीन शेड बनाने के लिए ग्राम कंकराज गया था। वहीं पर काम करते समय उसे करंट लगा। उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल लाया गया। लेकिन बचाने में सफलता नहीं मिली। गुस्साए लोगों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर समय पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया तथा ड्यूटी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ते देख पुलिसकर्मियों को बुलाया गया।तहसीलदार सुरेश नागर तथा टीआई दीपकसिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे। गुस्साए लोगों को बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर शांत किया।बाद में मृतक के पिता की ओर से तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया कि समय पर इलाज होता तो उसकी मृत्यु नहीं होती। परेशान घर वाले उसे सरदार पटेल हॉस्पिटल भी ले गए। लेकिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। ज्ञापन में अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।बाद में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए घर वालों के सुपुर्द किया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
: अच्छी बारिश की कामना को लेकर एक युवक को गधे पर उल्टा बैठाकर नगर में घुमाया
Fri, Jul 19, 2024
लोगों ने इंद्रदेव को मनाने के लिए टोटकों का सहारा लेना शुरु किया
[caption id="attachment_6135" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]
बदनावर। आज नगर में नगर परिषद ने अच्छी बारिश के लिए एक युवक को गधे पर उल्टा बैठाकर नगर में घुमाया । मान्यता है कि बारिश नहीं होने पर इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए मुक्तिधाम तक गधे की सवारी कर देवी-देवताओं का पूजन करें, तो अच्छी बारिश होती है।जून के बाद जुलाई का आधा से अधिक महीना बीत चुका है। लेकिन अभी तक नगर में 9 इंच के करीब ही बारिश हुई है। जबकि सोयाबीन की फसल के लिए झमाझम बारिश का होना आवश्यक है।नहीं तो फसलों में नुकसान होना शुरु हो सकता है। वहीं बारिश के अभाव में कुएं, बावड़ी, नाले, नदी भी खाली हैं। क्षेत्र में पर्याप्त भूजल स्तर के लिए कम से कम 35 इंच बारिश होना जरूरी है।
ढोल के साथ नगर में घुमाया
बारिश की लंबी खींच के कारण नगर परिषद ने बदनावर में टोटका किया ताकि इस के सहारे ही रूठे इंद्रदेव को खुश किया जा सके। शुक्रवार को करीब 12 बजे निकाय के कर्मचारी सहित आम लोग श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। जहां भगवान भोलेनाथ की पूजा कर टोटका शुरू किया। जिसमें गधे पर एक युवक को उल्टा बैठाकर गले मे माला पहनाकर नगर में घुमाने की शुरुआत हुई।आगे ढोल और पीछे-पीछे लोग इंद्रदेव को मनाने के लिए जय जयकार करते चल रहे थे। युवक को गधे पर बैठाकर नगर में घुमाया गया। इस दौरान लोग भी घरों के बाहर निकलकर नजारा देखते रहे।
मुक्तिधाम के 21 फेरे लगाए
नगर के प्रमुख मार्गों से होकर युवक को पेटलावद रोड़ पर स्थित मुक्तिधाम ले जाया गया। जहां 21 फेरे लगाए गए और बाद में नहलाया गया। इस दौरान इंद्रदेव से अच्छी बारिश की कामना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में निकायकर्मी समेत आमजन मौजूद रहे।