: बोकड़िया व पाटीदार विधायक प्रतिनिधि नियुक्त
Wed, Aug 7, 2024
बदनावर। विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कृषि उपज मंडी बदनावर व जिला पंचायत के लिए अपने प्रतिनिधि नियुक्ति किये।विधायक के निज सचिव आरपी सिंह ने बताया कि कृषि उपज मंडी के लिए व्यापारी रजत बोकड़िया एवं जिला पंचायत के लिए पत्रकार महेश पाटीदार कोविधायक शेखावत ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। बोकड़िया और पाटीदार की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
: ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए बच्चों के मन में बचपन से पर्यावरण के प्रति जारूकता लाना जरूरी है - दीपक चौहान
Wed, Aug 7, 2024
बदनावर। सूरज विद्या विहार स्कूल में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए हरियाली उत्सव मनाया गया इसमें मुख्य अतिथी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी दीपक चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुरूवात में एक पौधा मां के नाम पहल के तहत अतिथी एवं स्टॉफ द्वारा विद्यालय प्रागंण में पौधा रोपण किया गया। इसके पश्चात अतिथी द्वारा मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। संस्था संचालक पवन चांवला द्वारा अतिथी का स्वागत किया गया। स्वागत भाषण विद्यालय समिती के अध्यक्ष प्रवीण चांवला द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा सभी बच्चों को पौधे वितरीत किए गए।श्री चौहान ने अपने उदबोधन में कहा कि बच्चों को अभी से पर्यावरण के प्रति बच्चों का जागरूक किया जा रहा है काफी सराहनिय है, ग्योबल वार्मिंंग को देखते हुए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अभी एक पेड मां के नाम के तहत बहुत से कार्यक्रम हो रहे है जिसके तहत हजारों पौधेे लगाये जा रहे है। विद्यालय द्वारा आप बच्चों को जो पौधेे दिए गए है उसको लगाने का आपको मौका मिला है आप उसको लगाकर उसकी देखरेख करे और उसको बडा पेड बनाने में योगदान दे। अतिथी द्वारा सभी बच्चों को पर्यावरण की शपथ भी दिलवाई गई।साथ ही विद्यालय में पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह मनाया गया था जिसके अंतर्गत बच्चों द्वारा अलग अलग विषयों पर पर्यावरण प्रोजेक्ट बनाये गये थे,जिनका अतिथी द्वारा अवलोकन किया गया। बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए नाटक का मंचन भी किया गया जिसमें बच्चों द्वारा पेडों की उपयोगिता को दर्शाया गया ।विद्यालय में पढने वाले पूर्व छात्र योगेश्वर पिता परमानंद बोडाना का भारतीय सेना अग्निवीर में चयन होने पर विद्यालय द्वारा उसका सम्मान किया गया। संस्था संचालिका सीमा चांवला एवं रीना चांवला द्वारा अतिथी को स्मृति चिन्ह भेट किया गया।अवसर पर विद्यालय का स्टॉफ एवं सभी बच्चें उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निकीता जाट एवं अर्जून सिर्वी एवं आभार प्राचार्य कमलेश पाटीदार द्वारा किया गया।
: मित्र बनाना हो तो कृष्ण व सुदामा जैसा बनना चाहिए -मनीष भैय्या
Tue, Aug 6, 2024
ग्राम खेड़ा में चल रही श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन
बदनावर। श्रीमद् भागवत संगीतमय यज्ञ कथा सप्तदिवसीय समीप खेड़ा में रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा पाटीदार धर्मशाला नाहर परिवार द्वारा करवाया गया था। कथावाचक पूज्य मनीष भैय्या (श्री दुर्गा धाम ) थे। कथा का समापन सुदामा चरित्र के वर्णन के साथ हुआ। कथावाचक भैयाजी द्वारा सुदामा चरित्र का वर्णन किए जाने पर पांडाल में उपस्थित श्रोता भाव विभोर हो गए।सातो दिन पंडित रामेश्वर जी दुबे एवम शुभम जी शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजन पाठ उनके द्वारा करवाया गया ।फिर समापन के दिन सभी यजमानों को पंडित द्वारा पूर्णाहुति करवाई गई।इसके पश्चात शोभायात्रा निकाली गई ।रथ में पूज्य मनीष भैय्या विराजित हुए एवम मुख्य यजमान बद्रीलाल पाटीदार नाहर एवम नाहर परिवार के द्वारा भागवत महापुराण की पोथी को अपने सिर पर रख कर गांव में जुलूस निकालते हुवे ढोल नगाड़ों के साथ भागवत प्रेमी नाचते गाते आनंद लेते हुए बड़ी संख्या में लोगो ने आनंद लिया।इसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।इसके पश्चात भोजन प्रसादी भंडारा का आयोजन रखा गया कथा को लेकर यहां सप्ताह भर से धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ था।