: बड़ी चौपाटी से बैजनाथ महादेव मंदिर तक बने वाले फुटपाथ का भूमिपूजन किया
Kailash Gupta
Wed, Aug 7, 2024
Post views : 121
बदनावर। सुबह शाम टहलने वाले लोगो की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा बड़ी चौपाटी स्थित महाराणा चौक से श्री बैजनाथ महादेव मंदिर तक फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। जिसका बुधवार को भुमिपूजन कर काम की शुरुआत की गई।
मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान के तहत बड़ी चौपाटी से मंदिर तक बनी आदर्श सड़क के दोनों और फुटपाथ बनाए जाएंगे। करीब 38 लाख की लॉगत से इसका निर्माण किया जाएगा। सादे समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, नप उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार बापू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतराम चौहान व वार्ड पार्षद जितेंद्र शर्मा के द्वारा पूजा कर गेंती चलाकर भुमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, पार्षद भारती राठौड़, संतोष चौहान, हरीश मांगलिया, भेरूलाल डावर, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अक्षय शर्मा, इंजीनियर सारंग पौराणिक, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर सिंह डोडिया, प्रकाश पाटीदार, मितेश शर्मा, पीयूष राठौड़ आदि उपस्थित थे।
नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने बताया कि आदर्श सड़क के दोनों और फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। जिसमे पेवर्स लगार जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुबह शाम टहलने वाले लोगो को फुटपाथ के अभाव में सड़क पर चलना पड़ता था। इससे हादसे का डर रहता था। अब फुटपाथ बनने से उन्हे सुविधा मिलेगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन