: अच्छी बारिश की कामना को लेकर एक युवक को गधे पर उल्टा बैठाकर नगर में घुमाया
Kailash Gupta
Fri, Jul 19, 2024
Post views : 128
लोगों ने इंद्रदेव को मनाने के लिए टोटकों का सहारा लेना शुरु किया
[caption id="attachment_6135" align="alignnone" width="300"]बदनावर। आज नगर में नगर परिषद ने अच्छी बारिश के लिए एक युवक को गधे पर उल्टा बैठाकर नगर में घुमाया । मान्यता है कि बारिश नहीं होने पर इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए मुक्तिधाम तक गधे की सवारी कर देवी-देवताओं का पूजन करें, तो अच्छी बारिश होती है। जून के बाद जुलाई का आधा से अधिक महीना बीत चुका है। लेकिन अभी तक नगर में 9 इंच के करीब ही बारिश हुई है। जबकि सोयाबीन की फसल के लिए झमाझम बारिश का होना आवश्यक है। नहीं तो फसलों में नुकसान होना शुरु हो सकता है। वहीं बारिश के अभाव में कुएं, बावड़ी, नाले, नदी भी खाली हैं। क्षेत्र में पर्याप्त भूजल स्तर के लिए कम से कम 35 इंच बारिश होना जरूरी है।Oplus_0[/caption]
ढोल के साथ नगर में घुमाया
बारिश की लंबी खींच के कारण नगर परिषद ने बदनावर में टोटका किया ताकि इस के सहारे ही रूठे इंद्रदेव को खुश किया जा सके। शुक्रवार को करीब 12 बजे निकाय के कर्मचारी सहित आम लोग श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। जहां भगवान भोलेनाथ की पूजा कर टोटका शुरू किया। जिसमें गधे पर एक युवक को उल्टा बैठाकर गले मे माला पहनाकर नगर में घुमाने की शुरुआत हुई। आगे ढोल और पीछे-पीछे लोग इंद्रदेव को मनाने के लिए जय जयकार करते चल रहे थे। युवक को गधे पर बैठाकर नगर में घुमाया गया। इस दौरान लोग भी घरों के बाहर निकलकर नजारा देखते रहे।- मुक्तिधाम के 21 फेरे लगाए
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
Oplus_0[/caption]