: चेक अनादरण के मामले में नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाफना को 6 माह की सजा
Thu, Mar 14, 2024
बदनावर। चेक अनादरण के मामले में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अतुल बाफना को न्यायाधीश जसविता शुक्ला ने 6 माह की सजा सुनाई है। बाफना फरियादी राहुल जायसवाल को प्रतिकर स्वरूप चेक की राशि 4,00,000 रुपये एवं उक्त राशि पर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से 18 अगस्त 2017 से छः वर्ष पांच माह के ब्याज की राशि 2,31,000 रुपए सहित कुल 6,31,000 रुपए क्षतिपूर्ति राशि अदा करने की आदेश किए है। साथ ही क्षतिपूर्ति की राशि अदा न करने पर अभियुक्त को एक माह का साधारण कारावास प्रथक से भुगताया जाने का आदेश किया है। अभियुक्त अतुल बाफना को धारा 138 परकाम्य अधिनियम 1881 के अधीन दण्डनीय अपराध के आरोप में छः माह के साधारण कारावास से दण्डित किया है। फरियादी पक्ष की पैरवी अभिभाषक तरुण शर्मा ने की।
: सीएम राइज स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया
Tue, Mar 12, 2024
बदनावर। सीएम राइज स्कूल शासकीय नंदराम चोपड़ा विद्यालय में कक्षा अरुण केजी वन से 12 वीं तक में प्रवेश के लिए 16 से 23 मार्च तक प्रवेश हेतु आवेदन लिए जा सकेंगे। समय 11 से 4 बजे तक रहेगा। रिक्त सीट से अधिक आवेदन मिलने पर 28 मार्च को प्राप्त आवेदनों का दोपहर 2 बजे लॉटरी द्वारा चयन कर प्रवेश सूची जारी की जाएगी।
: आमने-सामने टकराई बाइक, 3 घायल
Tue, Mar 12, 2024
बदनावर। बड़नगर रोड पर ग्राम ढोलाना के पास शराब दुकान के सामने कल दोपहर बाद दो बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला को अधिक चोंट आई।घायलों के नामसुगनाबाई पति अंबाराम भील 50 निवासी चंदरगढ़ भरतगढ़ तथा निर्भय पिता अंबाराम 18 व दूसरी गाड़ी पर सवार भेरूलाल पिता गोबा गामड़ 46 निवासी भक्तियारूंडी बोरदी बताया गया है। तीनों को 108 एंबुलेंस से ईएमटी रूपचंद नर्वे व पायलट अमृत परमार इलाज के लिए बड़नगर ले गए। बाद में महिला को फैक्चर होने से उज्जैन रेफर किया।