: जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरण
Sun, Oct 31, 2021
बदनावर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष स्व लालसिंह पंवार के जन्मदिन पर आज उनके परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल, बिस्किट वितरण किया गया। श्री लक्ष्मी गौशाला में गोवंश को गुड़ खिलाया गया। इस अवसर पर परिजन संदीपसिंह चंद्रावत, अखिलेश प्रताप सिंह पंवार, अवधेश प्रताप सिंह, यश प्रताप सिंह, नीरजसिंह डोडिया, दिलीप जोशी, रितेश पाटीदार के साथ ही गौमाता सेवा संस्थान के यशपालसिंह सिसोदिया, विजय प्रताप सिंह राठौर, महेश राज सिंह पंवार, डॉ फरहान कुरेशी, मीडियाकर्मी जगजीवनसिंह पंवार, कैलाश गुप्ता, अश्विन पाटीदार आदि मौजूद थे।
: कांग्रेस कार्यकर्ता पर दर्ज प्रकरण को वापस लेने के लिए कांग्रेस कल देगी ज्ञापन
Sun, Oct 31, 2021
बदनावर। बदनावर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा किसानों की आवाज उठाने वाले कांग्रेस नेता परितोष सिंह बंजी बना पर प्रशासन द्वारा राग-द्विवेष की भावना से मुकदमा दर्ज कराया है । जिसके के विरोध में कांग्रेस पार्टी पुलिस अधीक्षक धार के नाम एसडीओपी बदनावर कोज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करें और परितोष के ऊपर लगाए केस वापस लेने की मांग करेंगे।इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन सिंह पवार ने नगर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, आईटी सेल सहित समस्त कांग्रेस के सभी मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से दिनांक 1 नवंबर सोमवार को प्रातः 11बजे श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। उपरोक्त्त जानकारी बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता द्वारा दी गई।
: खंडवा लोकसभा उपचुनाव मैं 420 मतदाताओं ने सड़क नहीं होने से चुनाव का किया बहिष्कार का
Fri, Oct 29, 2021
सनावद ( ललित दुबे ) ।खंडवा लोकसभा उपचुनाव के मतदान के 1 दिन पूर्व राम खंड गांव खेड़ी के 420 मतदाताओं ने मतदान का किया बहिष्कार यशस्वी पवार आशाबाई सुनीता बाई मांगीलाल अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक हजारों बार आवेदन निवेदन करने के बाद भी जनप्रतिनिधियों ने मात्र आधा किलोमीटर की सड़क जोकि इंदौर इच्छापुर हाईवे से लगी हुई थी उसे नहीं बनाया ग्रामीणों ने हाईवे से अपने घर तक पहुंच अपने ग्राम तक पहुंचने के लिए सड़क बनाने की अनेकों बार गुहार की आज उन्होंने गांव के रास्ते पर बैनर पोस्टर लगाकर मतदान का बहिष्कार किया और जो ग्रामीण मतदान करेगा उस पर 5 हजार का जुर्माना लगाने का भी फैसला किया है बड़वाह विधानसभा क्षेत्र केसनावद तहसील के ग्राम धनगांव खेड़ी जो कि इंदौर इच्छापुर मार्ग पर सनावद से मात्र 1 किलोमीटर दूर हाईवे से 500 मीटर पर ग्राम खंन गांव खेड़ी जिसकी मतदाताओं की संख्या 420 है जब तक सड़क नहीं बनती हम मतदान नहीं करेंगे उन्होंने मतदान का पूर्ण तरीके से बहिष्कार किया है गांव के लोगों ने आपस में फैसला कर यह तय किया कि जो भी मतदान करने जाएगा उसे पर ₹5000 का जुर्माना लगाया जाएगा सभी मतदाता एकमत होकर यह चाहते हैं कि कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारें आजादी के बाद से अब तक रही परंतु पुरवा इस समस्या का हल नहीं किया गांव में और भी अनेकों समस्याएं हैं मगर मतदान का बहिष्कार सिर्फ सड़क के निर्माण को लेकर किया जा रहा।