भव्य भजन संध्या : मकर संक्रांति व एकादशी के पावन पर्व
Tue, Jan 13, 2026
बदनावर। मकर संक्रांति व एकादशी के पावन पर्व के उपलक्ष में श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पर भव्य भजन संध्या एवं महाप्रसाद का आयोजन कल सायं 7 बजे किया गया। टीम बाबा बैजनाथ महादेव के सदस्यों द्वारा सभी धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने : 2026 बोर्ड परीक्षा के टाइमटेबल में किया बदलाव देखे कौन से विषयों की तारीखें हुई चेंज
Tue, Jan 13, 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी कर दिया है। इस बदलाव के तहत परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कुछ विषयों के आयोजन का क्रम भी बदला है। सभी स्कूलों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों तक यह जानकारी शीघ्र पहुंचाएं।
नई तारीखों की जानकारी
संशोधित टाइमटेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं का हिंदी का पेपर जो पहले 11 फरवरी 2026 को था, अब 6 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं के उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी के बजाय 6 मार्च 2026 को होगी।
कक्षा 12वीं का हिंदी पेपर भी अब 7 फरवरी 2026 की जगह 7 मार्च 2026 को होगा। इन सभी परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक रखा गया है।
कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से होगी शुरू
संशोधित टाइमटेबल के अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
स्कूलों को तुरंत सूचना देने के निर्देश
बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे नया टाइमटेबल तुरंत साझा करें। यह नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक समूहों के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही, इसे बोर्ड की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध करवा दिया गया है। अब छात्र इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
चाइनीज मांझा : बेचने वाले को पुलिस ने पकड़ा
Tue, Jan 13, 2026
बदनावर। यहां मंडी बायपास रोड पर कल शाम को पुलिस ने ऑनलाइन डिस्पोजल सेंटर पर चीनी मांझा बेचते हुए नारायण पिता अमरसिंह मकवाना निवासी ग्राम नेपावली थाना राजोद रंगे हाथ पकड़ा।
टीआई अमितसिंह कुशवाह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा चोरी छुपे बेच रहा है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसकी दुकान से मांझे के तीन सील बंद बंडल बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि कलेक्टर द्वारा यह धागा बिक्री से प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद यह चोरी छुपे बेच रहा था। पुलिस द्वारा तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। कई दिनों से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में भी कई दुकानदार इसे महंगे भाव पर बेच रहे हैं। जिससे रोजाना छोटी बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही है।उक्त कार्यवाही सहायक उनि. सुरेश सिंह कुशवाह, प्र.आर.योगेश शर्मा, सचिन जाट, धर्मेंद्र राजावत, हरिमोहन त्यागी, विवेक दुबे द्वारा की गई।