: प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया
Fri, Sep 17, 2021
दौत्रिय । ग्राम दौत्रिया में प्रधानमंत्री के 71 वा जन्मदिन गांव के मावि में कार्यकर्ताओं ने बच्चों को बिस्किट वितरित कर मनाया। इस दौरान निलेश जैन , जिवन सिंह सोलंंकी , चन्द्रपालसिंह सोलंंकी, संदीपसिंंह शेखावत , शुभम उपाध्याय, धर्मेंद्र सिसोदिया, पंकज उपाध्याय कमलेश हाडे , रामलाल कहार , धर्मा हाडे निलेश चौहान आदि मौजूद थे।
: प्रदेश सहसचिव की बहन ने किया कठोर सिद्धि तप, बेटी ने किए 9 उपवास पूर्ण
Fri, Sep 17, 2021
बदनावर। गत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते हर कार्य में विराम लगने के साथ तपस्या पर भी मानो जबरदस्त अवरोध आ गया था। किन्तु इस वर्ष वर्षावास के चलते विशेषकर पर्युषण पर्व के दौरान जहां चारित्र आत्माओं का वर्षावास हैं, वहां उनकी प्रेरणा से तपस्वी आत्माएं तप में रम गई और अपनी शक्ति अनुसार तपस्या करने का लाभ लिया। इसी श्रृंखला में मध्यप्रदेश जैन पत्रकार संघ के प्रदेश सहसचिव दिलीप दरड़ा बखतगढ़ की बहन इंदुबाला सुनील लोढ़ा ने नागदा जंक्शन में विराजित मुनिश्री चंद्रयशविजयजी एवं जिनभद्रविजयजी ठाणा 2 के सानिध्य में केवल गरम जल के आधार पर निराहार रहते हुए सिद्धि तप किया। इस तप में एक उपवास के बाद बियासन से पारणा एवं इसी तरह दो, तीन, चार, पांच, छः, सात एवं आठ उपवास के बाद क्रमशः प्रत्येक तप के बाद अगले दिन बियासन से पारणा किया जाता हैं। इस कठोरतम 45 दिन के तप में मात्र 8 दिन ही और वह भी एकासन या बियासन तप के रूप में आहार ग्रहण करना होता हैं। नागदा जंक्शन में कुल 101 सिद्धि तप के अलावा अन्य कई छोटी बड़ी तपस्याएं हुई। जो नागदा जंक्शन के इतिहास के पन्ने पर अंकित हो गई। इसी तरह प्रदेश सहसचिव दरड़ा की बेटी अपर्णा विनीत खेमेसरा छोटीसरवा ने कुशलगढ़ में साध्वीश्री अर्हतप्रियाश्रीजी, निर्मोहदृष्टाश्रीजी एवं समदृष्टाश्रीजी आदि ठाणा 3 के सानिध्य में निरंतर निराहार रहते हुए केवल गरम जल के आधार पर 9 उपवास तथा बखतगढ़ गौरव साध्वीश्री स्तुतिश्रीजी की सांसारिक भांजी श्रेया कमलेश नाहटा ने 11 उपवास पूर्ण किए। वहां 7 तपस्वियों ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या करने के अलावा कई तपस्वियों ने अन्य तपस्याएं करने का लाभ लिया। दोनों स्थानों पर तपस्वी आत्माओं के तप की अनुमोदना करने हेतु बखतगढ़ से श्रावक, श्राविकाएं व बच्चे वहां गए एवं संयमी आत्माओं के दर्शन, वंदन, मांगलिक, व्याख्यान आदि का लाभ लेकर तप अनुमोदनार्थ विभिन्न त्याग, प्रत्याख्यान, नियम आदि भी ग्रहण किए।
: जयस द्वारा जयपालसिंह मुंडा के बारे भ्रामक जानकारी फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया
Fri, Sep 17, 2021
बदनावर ।सविधान सभा के सदस्य,आदिवासियों के नेता,भारत को ओलम्पिक में प्रथम गोल्ड मेडल दिलाने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी,शिक्षाविद महान सामाजिक कार्यकर्ता के बारे में राजू सोलंकी नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाकर आदिवासी समुदाय को गुमराह करने एवम जयपालसिंह जी मुंडा के छवि धूमिल करने पर बदनावर जयस द्वारा राजू सोलंकी के विरुद्ध IT act की धारा 69(A),IPC की धारा 12 A,153A,153B,295,298,504,505(1) B,507 के तहत FIR दर्ज करने हेतु पुलिस अधीक्षक के नाम बदनावर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपकर तत्काल Fir कर कार्यवाही करने की मांग की गई। इस अवसर पर जयस संरक्षक सन्तोष मुनिया,उपाध्यक्ष विक्रम भाभर,सचिव श्याम ओसारी,प्रवक्ता अजय डामर,कोषाध्यक्ष रमेश डोडियार,सहित नंदराम वसुनिया, विजय वसुनिया,पूर्व उपाध्यक्ष अर्जुन मेड़ा,भेरूलाल वसुनिया,भेरू फोटोग्राफर,महेंद्र कटारा, जितेंद्र डावर, ईश्वर ओसारी,राजकुमार , सन्तोष मेड़ा,राधेश्याम,कान्हा,कैलाश भूरिया,अम्बाराम,मुन्नालाल,महेश,गेंदालाल गिरवाल,विक्रम निनामा,पप्पू सौरठ,दिलीप निनामा,भारत,राकेश, सावरिया निनामा,प्रकाश,सुभाष सहित बड़ी संख्या में जयस कार्यकर्ता उपस्थित थे । ज्ञापन का वाचन सन्तोष मुनिया ने किया एवं आभार नंदराम वसुनिया ने माना । उपरोक्त जानकारी प्रवक्ता अजय डामोर ने दी गई ।