: लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है दोनों दलो में है बगावत का डर
Sun, Oct 3, 2021
भोपाल। खंडवा लोकसभा मे उपचुनाव की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस व भाजपा दोनो ही दलों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अगर दोनों दल में से नाराज़ होकर कोई बगावत करता है तो उसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ेगा इसी बात को ध्यान में रखते हुए दोनों दलों के नेता फेसला लेने में गहन विचार कर रहे हैं। कांग्रेस में टिकिट के लिए पूर्व मंत्री अरुण यादव प्रबल दावेदार है तो दुसरी और बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा अपनी पत्नी जय श्री के लिए टिकिट की मांग कर रहे हैं। वहीं भाजपा से स्व नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्ष चौहान सहानुभूति के चलते टिकिट की चाहत रहे हैं तो दुसरी तरफ पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस और इंदौर के कृष्ण मुरारी मोघे ने भी दावेदारी की है l अब ये देखना दिलचस्प होगा की दोनों ही दल किस रणनीति के तहत अपने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारते है और जिन्हें मौका नही मिलता है उनकी नाराजगी कैसे दूर करते है जिससे वो बगावत न करें और पार्टी को होने वाले नुक़सान से बचाया जा सके।शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर देर तक इसी मंथन को लेकर बैठक हुई, वही दूसरी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनाव प्रभारियों के साथ कशमकश में लगे रहे। खंडवा लोकसभा सीट सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की वजह से सी खाली हुई है। कोरोना संक्रमण के कारण निर्वाचन आयोग ने खंडवा लोकसभा का उपचुनाव टाल दिया था।
: एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष पद पर मंजुल त्रिपाठी मनोनीत
Sat, Oct 2, 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( NSUI ) के प्रदेश अध्यक्ष पद पर युवा नेता मंजुल त्रिपाठी को मनोनीत किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ में नीरज पांडे को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मंजूल त्रिपाठी विन्ध्य से आते है जिसका लाभ कांग्रेस को मिलने की संभावना है।कांग्रेस विधायक व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा की थी, इसके बाद से ही नए अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। इस संबंध मे आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। इसमें मंजुल त्रिपाठी को मध्य प्रदेश एवं नीरज पांडेय को छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के निवृत्तमान अध्यक्ष आकाश शर्मा और मध्यप्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के अब तक के किए गए कार्यों की सराहना की गई है और आगे भी यूही पार्टी के लिए कार्य करने के लिए बधाई दी है।
: नगर परिषद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती मनाई
Sat, Oct 2, 2021
बदनावर । नगर परिषद द्वारा आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई । इस अवसर पर गांधी जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत निकाय के सफाई मित्रो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया व गांधी जी के कार्यो को याद किया गया। साथ ही चौपाटी से अम्बेडकर चौराहे तक प्रभातफेरी भी निकाली गई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शेखर जी यादव, सुभाषचन्द्र धोका, मनोज सोमानी उपस्थित थें। नगर परिषद के उपयंत्री सारंग पुराणिक, राजस्व उपनिरिक्षक अशोक कुमार शर्मा, सहायक राजस्व निरिक्षक मुकेश कुमार पाठक, राजस्व प्रभारी प्रशांत माथुर,मनमोहन राठौर धर्मेन्द्र मकवाना, भारत उटवाल व समस्त कर्मचारी उपस्थित थें।