Mon 16 Mar 2026

ब्रेकिंग

नेताओं की आपत्तियों से मतदाता परेशान

महाशिवरात्रि पर्व के दुसरे दिन बैजनाथ मंदिर पर होगा भव्य नगर भोज व भजन संध्या का आयोजन

धर्मसभा का होगा आयोजन

महाशिवरात्रि पर्व पर मां जयंती धाम सेवा समिति द्वारा श्रमदानी,समयदानी व दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा

नागदा में आयोजित बाबूजी महादंगल में राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के बीच हुआ महाकाबला

सुचना

: जयसवाल समाज का परिचय सम्मेलन इन्दौर में संपन्न हुआ, समाज के धार जिला अध्यक्ष को सम्मानित किया

Kailash Gupta

Mon, Apr 11, 2022
Post views : 227

इन्दौर। मध्य प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा महिला महासभा व युवा महासभा के द्वारा आयोजित दो दिवसीय समागम का समापन रविवार को सम्पन्न हुआ। युवक युवती परिचय सम्मेलन दस्तुर गार्डन इदौर मे रविवार को रामनवमी के पावन पर्व पर आयोजित हुआ। इसमे हर प्रांत से आये युवक युवतीयो ने मंच से परिचय देकर अपनी जिज्ञासाये बताई । मंच पर समाज के वरिष्ठ व उप्र की बहराईच सीट विधायिक व पुर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल, प्रदेश महीला अध्यक्ष डॉ संध्या चोकसे, समाज के मध्यप्रदेश अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, ने सम्बोधित किया। साथ ही समाज की कुरीतीयो को बंद करने पर विचार रखे वही बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ दहेज न लेने व न देने की शपथ दिलाई। एवं समाज व संगठन के प्रति उत्कृष्ट सेवाओ के लिए वरिष्ठ समाजसेवी को सम्मानित किया साथ ही धार जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल (नागदा) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया की कार्यक्रम में समाज के करीब 2500 व्यक्ती शामिल हुए व परिचय सम्मेलन मे 150 रिश्तो पर चर्चा हुई वही 50 रिश्ते तय होने की सुचना भी प्राप्त हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन