October 22, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

पेपर लीक कांड में भाजपा नेता बम के कॉलेज को 5 लाख की पेनल्टी, कॉलेज में अब 3 साल तक परीक्षा केंद्र नहीं बनेगा

 

इंदौर। कांग्रेस से भाजपा में गए अक्षय बम के आयडलिक कॉलेज से एमबीए का पेपर लीक होने की पुष्टि हुई है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के MBA फर्स्ट सेमेस्टर के पेपर लीक मामले में दो प्राइवेट कॉलेजों पर कार्रवाई की गई है। विश्वविद्यालय कार्यपरिषद ने भाजपा नेता अक्षय बम के आयडलिक कॉलेज पर 5 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। यहां 3 साल तक एग्जाम सेंटर नहीं बनाया जाएगा। संघवी कॉलेज में गड़बड़ी मिलने पर इसे भी आगे एग्जाम सेंटर नहीं बनाने का फैसला लिया गया है।

कार्यपरिषद की बैठक में पहली बार शामिल होने उच्च शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े भी भोपाल से इंदौर आए थे। दरअसल, 25 मई और 28 मई को प्रस्तावित MBA के दोनों पेपर एक दिन पहले ही लीक हो गए थे। मामले में अक्षय बम के कॉलेज के ऑपरेटर का हाथ होने का खुलासा हुआ था।

कार्यपरिषद बैठक के बाद सदस्यों ने जानकारी दी कि अक्षय बम के कॉलेज की संबद्धता/मान्यता रद्द करने की मांग उठी थी। अब संबंधित कॉलेज कैम्पस की जांच के बाद इस पर अलग से फैसला लिया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन एक कमेटी गठित करेगा जो कॉलेज जाकर जांच करेगा। देखेगा कि कॉलेज में नियमानुसार क्या स्थिति है। उसके बाद नियमानुसार क्या स्थिति है। उसके बाद संबद्धता समाप्त करने पर फैसला होगा, हालांकि 3 साल के लिए कॉलेज को अब परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इस पर फैसला कार्यपरिषद ने लिया है। कमेटी ने पाया है कि कॉलेज के स्तर पर लापरवाही हुई है। कॉलेज प्रिंसिपल भी इस संबंध में लिखित में जवाब यूनिवर्सिटी प्रशासन को दे चुकी है।

About Author

You may have missed