May 15, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

कृषि उपज मंडी में मनाया गया सवर्ण जयंती वर्ष, किसान संगोष्ठी भी हुई

बदनावर। स्थानीय कृषि उपज मंडी में गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापनाa के 50 वर्ष पूर्ण होने पर नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में स्वर्ण जयंती वर्ष समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम दीपक चौहान ने की।

 पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि महेंद्रसिंह सक्तावत, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कटारा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, तहसीलदार सत्येंद्रसींह गुर्जर, भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देवड़ा, नप उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पंवार, किसान संघ जिलाध्यक्ष हरीश पटेल, सब्जी मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष जीवन पटेल, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र मूणत, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रजनीश मालवीय, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शकील खान, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शिवरामसिंह रघुवंशी, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल व राजेश वर्मा, जिला महामंत्री रतनलाल पाटीदार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़, पूर्व नप अध्यक्ष प्रेमचंद परमार, किसान संघ के मनोहर कामदार, कालूसिंह चौहान, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल वोहरा आदि विशेष अतिथि रूप में मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम की पूजाकर की गई।

 मंडी सचिव मदनलाल अखाड़े ने स्वागत भाषण दिया व मंडी के द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में बताया। अखाड़े ने बताया कि 11 जनवरी 1956 में यहां मंडी की स्थापना हुई थी। उस समय मंडी की वार्षिक आय मात्र 25 से 30 हजार रुपए थी। अब करीब 20 करोड़ रुपए वार्षिक आय है। उन्होंने कृषि संबंधित जानकारी भी प्रदान की तथा मंडी में प्रस्तावित निर्माण कार्यो के बारे में बताया।

मंडी अधिकारी महेंद्रसिंह झाला, सुरेंद्र सोनी, तरुण ठाकुर, मांगीलाल पटेल, शर्मिला वास्केल, ज्योति गीते, मनीष गौर, सेवंता भूरिया, हर्ष शर्मा, दीपक पालीवाल, रेखा सोलंकी, मुकेश पाटीदार, मोहन बाघेला, सजंय जोशी, फरीद कुरेशी, पूनमचंद बारिया, बाबूलाल यादव, भवानीशंकर जोशी, कोमलसिंह रघुवंशी, सुरेशचंद्र शर्मा, रतनलाल ब्लडया, विजेंद्रसिंह ठाकर, प्रदीप माथुर, श्यामलाल सूर्यवंशी, मोहनसिंह गौड़, राजेंद्र बारोड आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित कृषि संगोष्ठी में कृषि विभाग के उप संचालक जीएस महोनिया ने किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी व कृषि योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

  राज्यमंत्री अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा की मंडी पुराने जमाने मे बहुत समस्याओं से ग्रस्त थी। बैलगाड़ियों से उपज लेकर किसान आते थे और देर रात तक तुलाई का काम चलता था। किन्तु अब आधुनिकता के दौर में कई बदलाव आ चुके है। अग्रवाल ने कहा कि हमारी मंडी की लोकप्रियता जैसी बनी हुई है, वैसी ही हमेशा बनी रहनी चाहिए। हम्माल, तुलावटी, व्यापारी व कर्मचारियों का व्यवहार हमेशा अच्छा रहना चाहिए। जिससे अन्य क्षेत्र के किसान हमारी मंडी में उपज बेचने आते रहे। सब्जी मंडी पूरे मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध है। दूर दूर से किसान यहां आते है। उन्होंने कहा कि मंडी में जो कमियां है उसे तत्काल दूर करेंगे। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

शाल श्रीफल से किया सम्मान

सवर्ण जयंती के अवसर पर मंडी के सेवानिवृत्त कमर्चारियों, वरिष्ठ हम्माल व तुलावटियों, वरिष्ठ व्यापारियो, मंडी में सबसे ज्यादा मंडी टेक्स जमा कराने वाले व्यापारियों समेत मंडी के कमर्चारियों व अधिकारियों का शाल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। इस मौके पर मंडी परिसर में पौधारोपण भी किया गया। सवर्ण जयंती वर्ष के मौके पर यहां रक्तदान शिविर भी लगाया गया। जिसमे मंडी कर्मचारियों समेत अन्य लोगो ने रक्तदान किया। शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनोज सोलंकी ने किया। आभार कार्यालय अधीक्षक दिलीपसिंह चौहान ने माना। इस मौके पर किसान, मंडी व्यापारी, हम्माल, तुलावटी समेत कमर्चारी उपस्थित थे।

About Author