October 19, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

सरदारपुर के कांग्रेस विधायक ग्रेवाल के छोटे भाई बृजेश ग्रेवाल भाजपा में शामिल

बदनावर। सरदारपुर के कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के छोटे भाई व सरदारपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल सोमवार को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

बदनावर में प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा व अशोक सोनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता दिनेश गिरवाल की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर ब्रजेश ग्रेवाल का स्वागत किया।

इस मौके पर ब्रजेश ग्रेवाल ने कहा की मैं 2 साल पहले से ही भाजपा में शामिल होना चाहता था, किंतु मेरे भाई व कांग्रेस के विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुझे मना बोल दिया था। किंतु अब मेने आत्म निर्णय लेकर यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मैं कर्मठता व निस्वार्थ भाव से भारतीय जनता पार्टी का काम करूंगा।

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

बता दे कि ब्रजेश ग्रेवाल कांग्रेस के विधायक प्रताप ग्रेवाल का क्षेत्रीय कामकाज देखते थे व क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेस नेता माने जाते थे। ब्रजेश सरदारपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके है। अब इनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वही भाजपा को अब सरदारपुर क्षेत्र में ताकत मिलेगी।

उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि ब्रजेश ग्रेवाल सरदारपुर क्षेत्र में कांग्रेस के सक्रिय नेता रहे है। ग्रेवाल भाजपा की रीति नीति एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान कि कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए है।

About Author

You may have missed