October 19, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

शहर का विकास हो तथा शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान ना होना पड़े-मंत्री दत्तीगांव मंत्री

बदनावर। शहर का विकास हो तथा शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान ना होना पड़े। इसको लेकर नगर परिषद को सदैव तत्पर रहना चाहिए। बलवंती नदी प्रोजेक्ट हमारी बड़ी उपलब्धि रहेगी। जल्द ही प्रोजेक्ट मूर्त रूप रहने वाला है।

यह बात प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने यहां चंद्रलीला गार्डन में नगर परिषद द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं विकास कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि नगर में दो पल सकून के बिताने के लिए अच्छा उद्यान होना चाहिए। जहां बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए सुविधाएं रहे और सुकून के पल बिता सके। इसके लिए नगर परिषद कार्य करें। साथ ही उन्होंने पुराने नगर पंचायत भवन को डिस्मेंटल कर उक्त स्थान पर नए निर्माण करने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिए। दत्तीगांव ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जनता के हर काम समय पर हो व शहर विकास व उन्नति की ओर लगातार बढ़ता रहे।

कार्यक्रम में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, जनपद अध्यक्ष आशा कुंवर डॉ प्रहलादसिंह सोलंकी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सूर्या, जनपद उपाध्यक्ष ममता पाटीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, जितेंद्र जाट, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र शर्मा व महेंद्र सिंह सक्तावत, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जहांगीरलाला, भाजपा नेता दिनेश गिरवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष अक्षय शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष क्रमश प्रेमचंद परमार, आशा सराफ, भाजपा नेता सुभाषचंद्र धोखा, प्रजेंद्र भट्ट, नजमु बोहरा, शकील खान चंद्रभान सिंह सोलंकी, नारायणसिंह देवड़ा, पवन डोड़, गोपाल शर्मा, शंकरलाल राव आदि अतिथि रूप में उपस्थित थे।

नगर परिषद सीएमओ आशा भंडारी, सब इंजीनियर वीरेंद्र अलावा, सारंग पुराणिक, मुकेश पाठक, पार्षद भारती राठौड़, जितेंद्र शर्मा, अनीता संतोष चौहान, अनीता दीपक जाधव, झन्नूबाई शांतिलाल सिर्वी, भगवंताबाई राव, सुखराम देवदा, बबीता चेतन नागल, चेनाबाई भेरूलाल डावर आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर दत्तीगांव का 51 किलो के हार से भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम को अग्रवाल समेत अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने स्वागत भाषण देकर विभिन्न मांगों का मांग पत्र सौपा।

इस मौके पर 25 हितग्राहियों को आवास पट्टों का वितरण भी किया गया। वार्ड क्रमांक तीन, आठ व ग्यारह में बनने वाले आंगनवाड़ी भवन का भूमिपूजन किया गया। प्रत्येक भवन की लागत 9.81 लाख है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 9 में 24.10 लाख लागत के मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक भवन का भूमिपूजन व वार्ड क्रमांक 5 में 9.35 लाख के विधायक निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम पश्चात दीपावली मिलन समारोह हुआ। जिसमें दत्तीगांव ने मौजूद कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी व चर्चा की। इस मौके पर सहभोज भी रखा गया था। कार्यक्रम का संचालन मनोज सोलंकी ने किया। आभार नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पवार ने माना।

About Author

You may have missed