October 19, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

भाजपा व नगर परिषद द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का कांग्रेस के पार्षदों ने किया विरोध

बदनावर। भारतीय जनता पार्टी एवं नगर परिषद द्वारा 20 नवंबर को चंद्रलीला पेलेस में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद द्वारा आयोजित इस मिलन समारोह का कांग्रेस के चारों पार्षदों ने विरोध किया है। कांग्रेस पार्षदों का कहना हे कि कार्यक्रम आयोजन को लेकर नगर परिषद द्वारा कोई सहमती नहीं ली गयी।

नगर परिषद बदनावर मे कांग्रेस के चार पार्षद है। महिपालसिंह पंवार, जगदीश पाटीदार, हरिष मांगलिया, श्रीमती अमरीन साजिद खान ने बताया कि नगर परिषद द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना नियम विरुद्ध है। परिषद व राजनैतिक दल द्वारा सयुंक्त आयोजन नही किया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी बदनावर द्वारा आयोजित मिलन समारोह का खर्च नगर परिषद की निधी से भुगतान करना नियम विरुध है। चारों पार्षदो ने आयोजन को सत्ता का दुरुपयोग करना बताया। साथ ही बताया कि दीपावली मिलन समारोह को लेकर प्रस्ताव ठहराव नहीं लिया गया। ना ही कांग्रेस पार्षदों को इस संबंध में जानकारी दी गयी। और निमंत्रण पत्र पर भाजपा नेताओं के फोटों लगाना पद का दुरुपयोग है।

दीपावली मिलन समारोह को लेकर कलेक्टर एवं नगरीय निकाय विभाग को शिकायत की जाएगी। जानकारी कांग्रेस विधानसभा मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

About Author

You may have missed