October 19, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

जीवन में कभी भी धन दौलत के पीछे मत भागों धर्म पर ध्यान दो दान करो-पुण्य का काम करो मृत्यु के बाद यही तुम्हारे काम आएगा-ऋषिराज महाराज

बदनावर। जीवन में कभी भी धन दौलत के पीछे मत भागों। धर्म पर ध्यान दो, दान करो-पुण्य का काम करो, मृत्यु के बाद यही तुम्हारे काम आएगा। गाड़ी घोड़े, धन दौलत सब यही रह जाएगा। साथ सिर्फ पुण्य जाएगा। यह बात बीती रात यहां देवनारायण मंदिर में आयोजित नर्मदेश्वर शिवलिंग वितरण कार्यक्रम में संत ऋषिराज महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि नर्मदा से ही नर्मदेश्वर निकलते है। ग्रंथों में नर्मदा को भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है। मान्यता है कि जो फल गंगा नदी में स्नान से मिलता है, वही फल मात्र नर्मदा नदी के दर्शन से प्राप्त होता है। इसका उल्लेख नर्मदा पुराण में भी किया गया है। नर्मदा से निकला हर कंकड़ भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। नर्मदा से निकले शिवलिंग को नर्मदेश्वर भी कहा गया है। प्राप्त शिवलिंग को घर ले जाकर नियमित पूजा पाठ करे। भगवान शिव आपके जीवन का कल्याण करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि ऋषिराज महाराज 6 माह की 3 हजार 465 किलोमीटर की लंबी नर्मदा परिक्रमा पैदल पूरी कर यहां पधारे है। यह हमारे लिए सौभाग्य का अवसर है। महाराज का मार्ग दर्शन व आशीर्वाद सदैव बदनावर को मिलता रहे, मेरी यही प्रार्थना है। इस मौके पर ऋषिराज महाराज की चरण वंदना कर शाल श्रीफल से सम्मान भी किया गया। स्वागत भाषण समाजसेवी मनोज सोमानी ने दिया। देवनारायण मंदिर समिति के अनोखीलाल गुर्जर ने नर्मदेश्वर शिवलिंग वितरण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान श्रदालुओ को एक एक कर नर्मदेश्वर शिवलिंग का वितरण ऋषिराज महाराज द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, धर्मेंद्र शर्मा, नगर भाजपाध्यक्ष अक्षय शर्मा, विधायक प्रतिनिधि शेखर यादव, भाजपा नेता प्रेमचंद परमार, नरेद्र राठौड़, आशा सराफ, सारिका मोदी, प्रदीप पांडेय, मोहनसिंह डोडिया, नानालाल चौधरी, पावन हरोड,विजय रापी,सतीश श्रीवास्तव, नितिन यादव, विजय गोयल, परमानंद गुर्जर,अमित गांधी, गुड्डू चौधरी,संतोष राव, वीरेंद्र सिंह पंवार, मनीष शर्मा,यश गुर्जर, ओम गुर्जर,मनीष गुर्जर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज सोलंकी ने किया। आभार मंदिर समिति के कन्हैयालाल गुर्जर ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

About Author

You may have missed