October 20, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घर चलो घर-घर चलो व सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज बुथ क्र. 1 से 4 तक संपर्क किया

बदनावर। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार घर चलो घर – घर चलो व कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत आज बदनावर विधानसभा के बदनावर ब्लॉक के बूथ क्रमांक 1 से लेकर 4 तक बोरदा ,लाम्पाता, बोरदी , टंकरिपाड़ा में घर घर जाकर कमलनाथ सरकार के 15 महीनो की उपलब्धि बताई और बढ़ती हुई महंगाई से आम जनता की कमर तोड़ दी के बारे बताया। साथ ही कांग्रेस के सदस्यता अभियान के अंतर्गत नये लोगों के फार्म भरवाकर सदस्य बनाया एवं बाल कांग्रेस के भी सदस्य बनाए कमलनाथ सरकार के वक्त किये गये कामो की जानकारी के पेम्पलेट बांटे ग्रे। और आने वाले जनपद ,जिला पंचायत , मंडी चुनावो व 2023 में चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से विजय बनाये के लिए और कमलनाथ पुनः मुख्यमंत्री बनाने का द्रढ संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनीष बोकड़िया जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन सिंह पंवार, युवा नेता अभिषेक सिंह राठौर,अशोक डावर, जिला युवक कांग्रेस महासचिव तरुण पटेल , सुभाष पटेल, रमेश मकवाना, गेंदालाल, भेरू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

You may have missed