October 20, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

जैन फिलाटली ग्रुप के इन्दौर रिजन के सदस्यों की बैठक संपन्न

चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज के डाक टिकट जारी करवाने हेतु हुई चर्चा

बदनावर। राष्ट्रीय जैन फिलाटली ग्रुप के इंदौर रीजन के पूर्व व वर्तमान सदस्यों की बैठक सद्भावना परमार्थिक न्यास इंदौर के अध्यक्ष व ग्रुप के पूर्व सदस्य निर्मल पाटोदी के निवास शांति निकेतन इंदौर पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज के डाक टिकट जारी करवाने हेतु चर्चा हुई। जिसमें ग्रुप (दक्षिण भारत) के सक्रिय सदस्य महावीर जी कुंदुर, हुबली आभासी रूप से जुड़े और भारतीय डाक विभाग को चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज के डाक टिकट जारी करवाने हेतु भेजे गए प्रस्ताव की अब तक की जानकारी से अवगत कराया एवं बताया कि दक्षिण भारत के प्रसिद्ध जैन श्री क्षैत्र होम्बुज जैन मठ के प्रमुख परम पूज्य स्वस्ति श्री डा. श्री देवेन्द्र कीर्ति भट्टारक पट्टाचार्यवर्य महास्वामी जीका इस कार्य के लिए विशेष आशिर्वाद प्राप्त हुआ है।इस अवसर पर बदनावर के फिलाटलिस्ट व वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी व इंदौर के जयंत डोसी ने वरिष्ठ फिलाटलिस्ट निर्मल पाटोदी से आग्रह किया कि वे आचार्य श्री के डाक टिकट जारी करवाने के कार्य को गति प्रदान करे व अपने अनुभव का लाभ देवे।उक्त जानकारी देते हुए पाटोदी ने बताया कि इस चर्चा की आभासी रूप से सोशल मीडिया पर जैन फिलाटली ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन (बालोद छत्तीसगढ़), संस्थापक अध्यक्ष सुधीर जैन (सतना) ने अनुमोदना की ओर इस कार्य में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने वाले ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य महावीर कुंदुर, हुबली के कार्य की प्रशंसा करते हुए निर्मल पाटोदी से सहयोग की अपेक्षा की। वहीं ग्रुप के वरिष्ठ फिलाटलिस्ट देवेन्द्र जैन (हैदराबाद), दीपक पटेल (नाशिक), एस सी जैन (भोपाल), विजय शाह (भावनगर), प्रदीप जैन (गुना) व प्रवीण मित्तल आदि ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस पुनीत कार्य की अनुमोदना की।

About Author

You may have missed