April 18, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

मप्र के निगम-मंडलों में नियुक्तियां बदनावर के राजेश अग्रवाल को मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष बने, सिंधिया समर्थक सभी नेताओं को मंत्री का दर्जा

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लंबे इंतजार के बाद निगम मंडलों में नियुक्तियां कर दी हैं। खास बात यह है कि निगम-मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए सिंधिया समर्थक सभी नेताओं को मंत्री का दर्जा दिया गया है। सरकार ने उपचुनाव में पराजित सभी नेताओं को नियुक्त किया है। कुल 25 नेताओं को मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा मिला है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पिछले माह भोपाल में हुई बैठक में निर्देश दिए थे कि सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां जल्द की जाएं।यह है नियुक्तियों की पूरी सूचीमध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन का उपाध्यक्ष राजेश अग्रवालपर्यटन विकास निगम- नरेंद्र सिंह तोमरराज्य सहकारी अनुसूचित जाति एवं वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष – रमेश खटीकराज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष सावन सोनकरनिर्मला बारेला को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्तअमिता चपरा को मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्षजयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्षविनोद गोटिया को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का अध्यक्षआशुतोष तिवारी को मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल का अध्यक्षराजेंद्र सिंह मोकलपुर को मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्षमंजू दादू को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का उपाध्यक्षरघुराज कंसाना को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष अजय यादव को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्षराजकुमार कुशवाहा को मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का उपाध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष गिर्राज दण्डोतिया को मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष रणवीर जाटवमध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट काॅरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष एंदल सिंह कंसानाइमरती देवी को मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्षमध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र लटोरियामध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर नरेंद्र बिरथरेमध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र शर्मामध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रहलाद भारतीमध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र बरुआ को नियुक्त किया है।

About Author